फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   depawali, crackers, 2 crore, kaithal

दो करोड़ से अधिक के पटाखे जलेंगे आज

Sat, 29 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sat, 29 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
depawali, crackers, 2 crore, kaithal
बाजारों में उतर आया शहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में आज शहर में करीब दो करोड़ से अधिक के पटाखे स्वाहा होंगे। जिला मुख्यालय सहित सभी शहरों में पटाखा बिक्री के लिए दुकानें सज गई हैं। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में जिला प्रशासन ने दो स्थान पटाखे जलाने के लिए निर्धारित किए हैं। जिसमें चंदाना गेट व पुराने बस स्टैंड पर पटाखों के स्टाल लगाए गए हैं। चंदाना गेट पर 27 और पुराने बस स्टैंड के पास 40 स्टॉल लगे हुए हैं। 67 स्टॉलों में प्रशासन ने प्रत्येक स्टॉल पर एक समय में 50 किलो पटाखे रखने का परमिशन दिया है। पटाखा संचालकों ने भारी संख्या में पटाखा लगाया हुआ है। इसके अलावा गुहला-चीका, पूंडरी, कलायत, सीवन, राजौंद व ढांड में भी अलग-अलग जगहों पर स्टॉल लगाए जाने की अनुमति दी गई। जहां से लोगों ने जमकर पटाखे खरीदे। अनुमान जताया जा रहा है कि करीब 2 करोड़ से अधिक के पटाखे दीपावली की खुशी में बजाए जाएंगे।
विज्ञापन


बाजारों में उतर आया शहर
दीपावली से पहले खरीदारी के लिए पूरा शहर बाजारों में उतर आया। शनिवार को बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी रही। युवाओं में भी पटाखे खरीदने के लिए भारी उत्साह देखने का मिला। वहीं पुलिस प्रशासन के कड़े प्रबंधों के बावजूद बाजारों में भीड़ अधिक होने से लोगों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में रही रौनक
शनिवार को बाजारों में काफी रौनक रही। करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ। जिसमें लोगों ने मिठाइयां, उपहार, बर्तन, कपड़े, गहने व अन्य सामान की खरीदारी की। सड़क के दोनों ओर बनी बर्तन, क्रोकरी, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। दुकानों के अलावा इस मार्ग पर दीपावली के लिए दियों की दर्जनों दुकानों सजी हुई थी, लोग फुटपाथ भी सामान रख कर बेच रहे थे। इसी के साथ पोस्टर, प्लास्टिक का सामान, खेल-खिलौने, रंग बिरंगी मोमबत्तियां, रंगीन दीये, घर को सजाने के लिए बिजली की लड़ियां, कंडील, झूमर, कागज व प्लास्टिक के वेलकम, हैप्पी दिवाली, शुभ-लाभ के स्टीकर की दुकानें भी लगी हुई थी छात्रावास रोड, मेन बाजार, क्वालिटी चौक, पार्क रोड, तलाई बाजार, सर्राफा बाजार में बहुत अधिक भीड़ थी। दुकानदारों ने लड़ियों व लाइटों से दुकानों के आगे लंबी-लंबी सजावटी रस्सियों का जाल बुन रखा था।

मिठाई की बजाए ड्राई फ्रूट व फलों को तवज्जो
दीपावली पर मिठाई में मिलावट की आशंका को देखते हुए लोगों ने ड्राई फ्रूट व फलों को तवज्जो दी। हालांकि ड्राई फ्रूट के महंगा होने के कारण फलों को उपहार के रूप में लेते-देते हुए नजर आए।

मिट्टी के बर्तनों व दीयों की रही मांग
हर साल मंदी की मार झेलने वाले कुम्हार समाज के लोगों को इस बार राहत मिली। हालांकि चाइनीज सामान भी खूब बिका। लेकिन मिट्टी के बर्तनों व दीयों सहित मिट्टी से बनाई गई मूर्तियां काफी बिकीं। जिस कारण लोगों ने राहत की सांस ली।


पुलिस की व्यवस्था के कारण नहीं लग पाया जाम
पुलिस द्वारा सभी चौक-चौराहों पर विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। जिस कारण शहर में जाम की स्थिति से लोगों को राहत मिली। हालांकि रेलवे गेट, छात्रावास रोड व कई तंग बाजारों में इसके बावजूद जाम की स्थिति रही। लेकिन बाहर के चौक-चौराहों पर पुलिस की मुस्तैदी से लोगों को पहली बार राहत की सांस मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed