फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dense fog in the morning, visibility only up to 100 meters

Kaithal News: सुबह घनी धुंध, दृश्यता महज 100 मीटर तक

Fri, 20 Dec 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, visibility only up to 100 meters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में वीरवार को एक बार फिर से सुबह के समय घनी धुंध छाई। इस दौरान दृश्यता भी महज 100 मीटर तक रही। इस कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। सुबह के समय धुंध छाने से लोगों की भी दिनचर्या काफी प्रभावित हुई। वहीं, दूसरे दिन वायु प्रदूषण का स्तर कम हुआ। वीरवार को यह 200 से नीचे पहुंच गया। सुबह यह 170 पर दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि बुधवार को वायु प्रदूषण का पहुंच 304 पर चला गया था। पिछले तीन दिन हवा की रफ्तार कम होने से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा था। वहीं, अब सर्दी के बीच लगातार बढ़ रही शीतलहर ने भी लोगों को बेहाल किया है। ऐसे में अब न्यूनतम तापमान भी छह डिग्री पर आ गया है। सुबह और शाम के समय अधिक ठंड से परेशानी होती है। वीरवार को अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम तापमान 5.7 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस समय धुंध व कोहरा होने से गेहूं की फसल को खूब फायदा मिलेगा। गेहूं की फसल में अधिक फुटाव होगा। हालांकि सरसों और सब्जियों की फसल को नुकसान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड में बीमारियों से कैसे बचें
n
शरीर गरम रखने के लिए गरम कपड़ों का इस्तेमाल करें।

n
स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। स्नान

n
नियमित रूप से स्किन को मॉस्चराइज करें।

n
ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक्स आदि पीने से बचें।

n
पौष्टिक भोजन करें। सुबह पौष्टिक नाश्ता जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed