फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dengue Ward made in District Civil Hospital

जिला नागरिक अस्पताल में बना डेंगू वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dengue Ward made in District Civil Hospital
कैथल। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसके तहत जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया है। हालांकि अभी तक जिले में डेंगू का कोई भी मरीज नहीं आया है। इस वार्ड में शुरुआती चरण में 20 बेड लगाए हैं। इसमें प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी लगाई है।
विज्ञापन

उधर, बारिश के मौसम से पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने जून की शुरूआत में ही एंटी लारवा अभियान शुरू कर दिया था। विभाग 28 सक्षम युवाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके साथ ही डेंगू का लारवा भी ढूंढा जा रहा है। लारवे को मारने के दवा का छिडक़ाव किया जा रहा है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तालाब में गंबूजिया मछलियां डाली गई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डेंगू मामलों की जांच के लिए अब तक तीन एलीजा टेस्ट हुए हैं। राहत की बात है कि यह सभी टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष पांच साल में सबसे अधिक डेंगू के 1212 संक्रमित केस मिले थे। कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि डेंगू बीमारी से बचाव के लिए जिला नागरिक अस्पताल में अलग से डेंगू वार्ड बना दिया गया है। अभी तक जिले में डेंगू का कोई मामला भले नहीं मिला हो लेकिन बचाव के लिए विभाग की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं डेंगू के लक्षण-
मच्छर काटने के कुछ दिन बाद तेज बुखार होना।
शरीर में कमजोरी आना।
प्लेटलेट्स की संख्या कम होना।
सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों व जोड़ों में दर्द होना।
लगातार उल्टी आना भी डेंगू के लक्षण है।
पिछले आठ साल में डेंगू के इतने मिले मामले-
वर्ष केस मिले
2014 01
2015 275
2016 421
2017 157
2018 31
2019 06
2020 114
2021 1212
2022 शून्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed