फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dengue increasing in the district, seven new infected cases found

Kaithal News: जिले में बढ़ रहा डेंगू, सात नए संक्रमित केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Dengue increasing in the district, seven new infected cases found
डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हुई, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 38 लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से रोजाना औसतन दो से तीन मामले आ रहे थे लेकिन वीरवार को एक साथ सात नए मामले सामने आए है। ऐसे में अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई हैं। यह संक्रमित केस सीवन, बलराज नगर, राधा स्वामी कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, खेड़ी मटरवा, पटेल नगर व शहर के सेक्टर 20 में मिले हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखकर अब स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वीरवार को जिले के 10 हजार 210 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 17 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस देने के साथ सफाई के लिए जागरूक किया और बुखार से पीड़ित 38 लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे दिए है जिनकी रिपोर्ट आज आ जाएगी। वहीं, पहले भेजे गए सैंपल में से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले भर के ग्रामीण व शहरी में लोगों की हुई जांच में सामने आया है कि एक लाख 18 हजार 670 लोगों को बुखार मिला, जिनके रक्त के नमूने लेकर स्लाइड तैयार की गई हैं।
विज्ञापन



जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed