फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   dengu, viral fever, chikan guniya, kaithal

डेंगू और वायरल से राहत के लिए अभी करना होगा इंतजार

Wed, 02 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 02 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
dengu, viral fever, chikan guniya, kaithal
मच्छरों का आतंक नहीं हुआ कम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डेंगू, वायरल और चिकनगुनिया जैसी बीमारी से राहत के लिए अभी दस बारह दिन और करना होगा इंतजार। यह हम नहीं कह रहे। यह कहना है स्वास्थ्य विभाग का। चूंकि वर्तमान में रात और दिन के तापमान में आधे से अधिक का अंतर आ गया है इसके बावजूद मच्छरों का आतंक कम नहीं हो रहा। वहीं जिला महामारी अधिकारी की मानें तो तापमान में कुछ और कमी आए तो इन बीमारियों से पूरी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मौसम में परिवर्तन के बावजूद जिले में मच्छरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सरकारी तौर पर भी डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 300 पार कर गया है। जबकि पिछले साल यह 275 था। अभी और मरीज सामने आ रहे हैं। यह आंकड़े तो सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के हैं। निजी अस्पतालों में हर रोज उमड़ रही मरीजों की संख्या को भी इसमें जोड़ लिया जाए तो यह संख्या कई गुना हो सकती है। बताया जा रहा है कि डेंगू के मच्छर अपने को मौसम के अनुरूप ढाल लिया है। जिसके चलते वह तापमान में कमी आने के बावजूद भी पनप रहे हैं।
विज्ञापन


300 पार हुई डेंगू के मरीजों की संख्या
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 300 के पार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलीजा टेस्ट करने के बाद इसकी पुष्टि की जाती है। जबकि पिछले साल पूरे जिले में 275 लोगों को डेंगू हुआ था। वहीं कई लोगों की संदिग्ध डेंगू से मौत हो गई थी। इस बार डेंगू के साथ-साथ चिकनगुनिया के 4 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी जारी है प्रकोप
दिन का तापमान 31 और रात के समय 17 डिग्री सेल्सियस तापमान चल रहा है। इसके बावजूद भी डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि डेंगू के मच्छर मौसम के अनुरूप खुद को ढालना शुरू कर दिया है। जिसके चलते वह कम तापमान में भी पनप रहा है। तापमान में कुछ और गिरावट आने के बाद इससे राहत की उम्मीद है।

वायरल बुखार, चिकनगुनिया के भी आ रहे हैं मामले
हालांकि डेंगू के मामले में सरकारी तौर पर पुष्टि में समय लगता है इस कारण निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या उमड़ रही है। संदिग्ध डेंगू के अलावा वायरल बुखार भी लोगों को परेशान किए हुए है। इसमें प्लेटलेट्स कम होने पर इलाज में ज्यादा समय लग रहा है। वहीं चिकनगुनिया के भी कई मामले निजी अस्पतालों में सामने आ रहे हैं।

तापमान घटने पर राहत की संभावना
निजी क्लीनिक संचालक डा. बीके मक्कड़ ने कहा कि डेंगू कुछ कम हुआ है। लेकिन वायरल बुखार ज्यादा परेशान किए हुए है। दस-बारह दिनों में तापमान कुछ और कम होगा तो राहत मिलने की संभावना बढ़ेगी।


विभाग स्थिति पर रखे हुए है नजर
जिला महामारी अधिकारी शमशेर सिंह का कहना है कि कम तापमान में भी मच्छर पनप रहे हैं, जो परेशानी का कारण हैं। तापमान में कुछ और कमी आए तो पूरी राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों से अपील है कि वे घर व आस-पास में पानी ना खड़ा होने दें। कहीं ना कहीं लोगों के घरों व आस-पास डेंगू का लारवा पनपने पर ही डेंगू हो रहा है। विभाग भी स्थिति पर नजर रखे हुए है। अब तक करीब 300 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed