{"_id":"67631ec9878b5e7dea079424","slug":"demu-express-will-run-from-january-6-to-rohtak-kaithal-news-c-18-1-knl1004-542632-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छह जनवरी से रोहतक तक चलेगी डेमू एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छह जनवरी से रोहतक तक चलेगी डेमू एक्सप्रेस
Thu, 19 Dec 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुरानी दिल्ली से सटे शकुर बस्ती स्टेशन पर ट्रैक पर मरम्मत के कार्य के चलते जनवरी में 20 दिन तक कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली तक संचालित नहीं होगी। जबकि यह ट्रेन नए साल में छह जनवरी से 20 दिन तक रोहतक तक संचालित होगी। यह ट्रेन जनवरी में 26 जनवरी तक रोहतक से कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र से रोहतक तक ही संचालित की जाएगी।
यह जानकारी रेलवे ने पत्र के माध्यम से दी है। ऐसे में जिले के लोग अगले महीने में दिल्ली तक कैथल से ट्रेन के माध्यम से नहीं जा पाएंगे। इन यात्रियों को ट्रेन के माध्यम से केवल कुरुक्षेत्र के रास्ते ही जाना होगा।
गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू एक्सप्रेस कैथल से सुबह के समय दिल्ली जाती है और शाम के समय दिल्ली से वापस आती है। इसके चलते जिलेभर के सैंकड़ों यात्री प्रतिदिन कैथल से दिल्ली और दिल्ली से कैथल की यात्रा करते हैं। अब ट्रेन का रोहतक से ही संचालन होने से उन्हें परेशानी होती है।
विज्ञापन
इस समय चल रही है दो एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनें ः इस समय रेलवे की ओर से कैथल से दो एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसमें एक दौलतपुर साबरमती एक्सप्रेस और दूसरी कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू एक्सप्रेस ट्रेन है। वहीं, इसके अलावा छह ट्रेनें सुबह और शाम के समय संचालित की जा रही है। वहीं दोपहर के समय एक भी ट्रेन संचालित नहीं की जा रही है।
कैथल रेलवे स्टेशन के अधीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें छह से 26 जनवरी तक कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू एक्सप्रेस ट्रेन के केवल रोहतक तक संचालित होने की जानकारी मिली है। जबकि यह ट्रेन नए साल में छह जनवरी से 20 दिन तक रोहतक तक संचालित होगी, क्योंकि । पुरानी दिल्ली से सटे शकुर बस्ती स्टेशन पर ट्रैक पर मरम्मत का काम शुरू होगा।