फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration of farmers at Data Singhwala border

Kaithal News: दाता सिंह वाला बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन

Wed, 14 Feb 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Feb 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers at Data Singhwala border
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिल्ली कूच के आह्वान पर जिले के कई किसान नेता दाता सिंह वाला बॉर्डर पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे। इन किसानों ने दो दिन पहले ही आंदोलन में शामिल होने की योजना बनाई थी। इसके बाद ये किसान नेता मंगलवार सुबह नरवाना में दाता सिंह वाला बॉर्डर पर पहुंचे और प्रदर्शन किया।

आंदोलन में शामिल होने वाले किसान हरियाणा की तरफ बॉर्डर पर एकत्रित हुए। इसके बाद वे हरियाणा की तरफ ही हो रहे किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए। ये किसान नेता भारतीय किसान यूनियन धन्ना भगत के होशियार सिंह गिल के नेतृत्व में शामिल हुए। किसान नेता होशियार सिंह गिल ने फोन पर बताया कि वे दाता सिंह वाला बॉर्डर पर हो रहे प्रदर्शन शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


कहा कि सरकार पिछले लंबे समय से किसानों की मांगों को अनदेखा कर रही है। इसके चलते ही किसानों में काफी रोष व्याप्त है। वहीं, कलायत के गांव तारागढ़ में भी किसानों ने किसान आंदोलन में शामिल होने को लेकर अपनी रणनीति बनाई। यहां गांव के किसानों ने नरवाना में दाता सिंह वाला बॉर्डर पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानोंं की सभी मांगों को माने सरकार : शमशेर कुराड़

कलायत। इनेलो किसान सैल जिला अध्यक्ष शमशेर कुराड़ ने कहा कि केंद्र सरकार को अपनी मांगोंं के समर्थन मेंं दिल्ली कूच कर रहे किसानोंं का रास्ता रोकने की बजाए उनकी मांगोंं को पूरा करना चाहिए। इससे ही सरकार का किसान हितैषी होने का प्रमाण साबित होगा। उन्होंने कहा कि लेकिन जिस प्रकार सरकार के आदेश पर किसानोंं के रास्ते रोककर उन्हें घायल किया जा रहा है वह लोकतंत्र की हत्या है। वे मंगलवार को कलायत में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने का सबको अधिकार है। आखिरकार किसान भारतीय हैं उन्हेंं किस मायने से अपना हक मांगने से रोका जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed