फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonetisation decision harmful for economy: Hooda

Kaithal News: नोटबंदी का फैसला अर्थव्यवस्था के लिए घातक ः हुड्डा

Sun, 21 May 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Demonetisation decision harmful for economy: Hooda

विज्ञापन

कैथल/पूंडरी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को पूंडरी हलके के गांव सिरसल में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की गठबंधन सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। नोटबंदी का फैसला अर्थव्यवस्था के लिए घातक है।

रैली को संबोधित करते हुए सांसद हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। आज कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की शपथ हुई है, अगले साल हरियाणा में भी होगी। उन्होंने आरबीआई की ओर से 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने पर सवाल किया कि इस सरकार का अपने ही छापे नोट पर से इतनी जल्दी विश्वास कैसे उठ गया? इससे पहले नवंबर 2016 को बिना सोचे समझे लिया गया नोटबंदी का फैसला देश की अर्थव्यवस्था के लिए घातक साबित हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग का अपमान हर वर्ग का तिरस्कार किया। किसान, कर्मचारी, मनरेगा मजदूर, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, गांव के चुने हुए सरपंच, ग्रामीण चौकीदार, सफाई कर्मचारी, खिलाड़ी, अग्निवीर योजना का विरोध कर रहे नौजवानों की आवाज को लाठियों से कुचला गया। मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रमों में जनसंवाद के नाम पर जनता का अपमान कर रहे हैं। जब उनमें जनता की बात सुनने का धैर्य ही नहीं है तो जनसंवाद का ढकोसला करने की क्या जरूरत है। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में पहुंचे सीईटी अभ्यर्थियों की मांग का समर्थन करते हुए सांसद ने कहा कि सरकार वाला चार गुना का चक्कर छोड़ो, सीईटी को क्वालिफाइंग से जोड़ो। हाथ से हाथ जोड़ो के संकल्प दोहराते हुए कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यानी हरियाणा के हर भाई को प्रेम की डोर से जोड़ो और भाजपा का घमंड तोड़ो, किसान को एमएसपी गारंटी से जोड़ो, नौजवानों को रोजगार से जोड़ो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम से और बुजुर्गों को देश में सबसे ज्यादा 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन से जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन कंवरपाल करोड़ा ने किया था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद जयप्रकाश, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, विधायक मेवा सिंह,


पूर्व सीपीएस, दिल्लूराम बाजीगर, पूर्व सीपीएस सुल्तान सिंह जड़ौला, पूर्व विधायक बंसी दास, कंवरपाल करोड़ा, पंडित रामस्वरूप, सुधीर मेहता, प्रदीप पूंडरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed