फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   demolished illegal colonies

Kaithal News: अवैध काॅलोनियों को ढहाया

Sun, 24 Nov 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 24 Nov 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
demolished illegal colonies

विज्ञापन
कैथल। अवैध कब्जों पर प्रशासन की भृकुटि टेढ़ी है। शनिवार को डीटीपी कार्यालय के अमले ने पुलिस बल के सहयोग के साथ कई अवैध कॉलोनियों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया।

जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति ने बताया कि सुबह 11 बजे से यह कार्रवाई की गई। सबसे पहले प्यौदा रोड पर एक-दो एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। इसके तहत जेसीबी की सहायता से सीवरेज नेटवर्क एवं मिट्टी से बनी सड़कें हटाई गई। इसके बाद सच कैंटीन के समीप जींद रोड पर विकसित हो रही अवैध कामर्शियल कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल से बनी सड़कें सीवरेज नेटवर्क खंभों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन


फिर करनाल रोड पर गोल्डन पाम के पास विकसित हो रही कॉलोनी में मिट्टी से बनी सड़कों को हटाया गया तथा उसके बाद करनाल रोड पर ही एक अन्य विकसित हो रही कॉलोनी में भी तोड़-फोड़ कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला नगर योजनाकार ने बताया कि जिले में विभिन्न शहरी क्षेत्रों एवं नियंत्रित क्षेत्रों में अवैध निर्माण के मामले निरंतर प्रकाश में आ रहे हैं, जिन पर यह कार्यालय कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में जितनी भी अवैध कालोनियां हाल ही में विकसित हो रही है उन सब पर समय नियोजित एवं कानून कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed