{"_id":"67953757561e6b4765023167","slug":"demand-to-build-road-with-interlocking-in-dhand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-568055-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढांड में इंटरलॉकिंग से सड़क बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढांड में इंटरलॉकिंग से सड़क बनाने की मांग
Sun, 26 Jan 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। महिला मंडल कार्यालय से लेकर नहर पुल कौल तक गांव के बीचों बीच बनने वाली सड़क को ग्रामीणों ने तारकोल की बजाय इंटरलॉकिंग से बनाए जाने की मांग की है।
ग्रामीण शेर सिंह पूर्व सरपंच, सतपाल, दलेल, सुभाष चंद, सुरेश कुमार, मेशा नंबरदार व दयानंद ने बताया कि महिला मंडल कार्यालय से लेकर कौल नहर पुल तक गांव के बीच काफी दिनों से सड़क टूटी हुई थी। इसके बनाने के लिए विभाग ने अब नए सिरे से निविदा जारी की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर बस्ती है। यहां अक्सर नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर बहता रहता है। इससे तारकोल से बनी सड़क शीघ्र ही टूट जाती है और टूटने के बाद ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पहले करनाल-पटियाला हाईवे की मुख्य सड़क थी। इसके दोनों ओर बस्ती आबाद हो जाने से दुघर्टनाओं से बचाव के लिए सड़क को गांव के बाहर से निकाला गया था। उसके बाद से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही तो बंद हो गई लेकिन अब गांव की मुख्य सड़क होने के कारण इसको इंटरलॉकिंग से बनाया चाहिए।
मौके पर जाकर सड़क की जांच की जाएगी। यदि समस्या वास्तव में सही पाई गई तो उसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। विभाग से मंजूरी मिलने पर इसको इंटरलॉकिंग से बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। -वरुण कंसल, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी विभाग