फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand raised for running train till Khatu Shyam for Falgun fair

Kaithal News: फाल्गुन मेले के लिए खाटू श्याम तक ट्रेन के संचालन की उठी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for running train till Khatu Shyam for Falgun fair
कैथल। रेल कल्याण समिति के सदस्यों ने फाल्गुन मेले के लिए खाटू श्याम तक ट्रेन शुरू करने की मांग की है। इस संदर्भ में रविवार को सनातन धर्म मंदिर में रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने रेलवे के अधिकारियों से इस ट्रेन का जल्द संचालन शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेलवे की ओर से पिछले साल फाल्गुन माह में अंबाला से जोधपुर तक की ट्रेन का संचालन किया गया था। ये ट्रेन वाया खाटू श्याम होकर जोधपुर पहुंचती थी। रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि हाल ही में कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने भी इस ट्रेन के संचालन के लिए दिल्ली के डीआरएम को पत्र लिखा था। इस पत्र के माध्यम से समिति ने अंबाला से जोधपुर के लिए वाया कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और रोहतक के रास्ते ट्रेन संचालित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जिले से काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा खाटू के दर्शनों के लिए खाटू श्याम जाते हैं। फाल्गुन महीने में यहां पर विशाल मेला लगता है तो श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाती है। पिछले साल भी जिले के हजारों श्रद्धालुओं ने इस ट्रेन का लाभ उठाया था। इसलिए इस बार भी समिति की ओर से इस ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed