{"_id":"6639647f943a6cb4d004a874","slug":"demand-for-action-after-meeting-eo-kaithal-news-c-18-1-knl1004-384060-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ईओ से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ईओ से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग
Tue, 07 May 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद में एक कर्मी द्वारा प्लाट की प्रॉपर्टी आईडी अपने नाम चढ़ा प्लाट अपने नाम करने के मामले में सोमवार को नगर परिषद के कर्मचारियों ने ईओ कुलदीप मलिक ने मुलाकात की। इस मामले में कर्मचारियों ने ईओ की ओर से निष्पक्ष जांच कर आगामी कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं, मामले पर ईओ का कहना था कि उन्होंने सबूतों के आधार पर आरोपी कर्मी पर कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त किया है। इसके बाद ईओ ने इस कार्रवाई को लेकर निदेशालय में भी जानकारी दे दी है। कर्मचारियों की मांग पर ईओ ने कर्मचारी संगठन को निदेशालय या कोर्ट में अपील करने की सलाह दी है। बता दें कि इस मामले में ईओ ने नगर परिषद में कार्यरत अन्य कर्मचारियों की प्रॉपर्टी आईडी की जांच के भी आदेश दिए हैं। इसके तहत ही पिछले एक साल में अब तक हुई रजिस्टि्रयों की जांच के लिए तहसीलदार को पत्र लिखा है। नगर पालिका कर्मचारी संगठन के प्रधान बिट्टू बहोत ने बताया कि कर्मी द्वारा प्लाट की प्रॉपर्टी आईडी अपने नाम चढ़ा प्लाट अपने नाम करने के मामले में ईओ कुलदीप मलिक से बातचीत की गई है। इसमें उनसे निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी।
जिस कर्मी की ओर से प्रॉपर्टी आईडी अपने नाम चढ़ा प्लाट अपने नाम किया है। उसके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद सबूतों पर भी जांच की गई थी। इस जांच के बाद यदि उस पर कुछ आरोप सही मिले हैं तो ही उसके खिलाफ कार्रवाई करते बर्खास्त किया गया है। अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी भी निदेशालय में आला अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
- कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।