फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   demand arrest

श्रृंगी ऋषि आश्रम पहुंचे रणदीप सुरजेवाला, महंत रामभज के निधन पर किया शोक व्यक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
demand arrest
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व कैथल से पूर्व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला गांव सांगन के श्रृंगी ऋषि आश्रम शोक व्यक्त करने पहुंचे और महंत के हत्यारों को सजा दिलाने की इस लड़ाई में साथ खड़े रहने पर सभी ग्रामवासियों को आश्वस्त भी किया।
विज्ञापन

गांव सांगन के श्रृंगी ऋषि आश्रम के महंत रामभज की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। 11 दिन बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। महंत रामभज की हत्या से समस्त गांव सांगन व श्रद्धालु दुखी व गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा के शासन में हरियाणा का हर नागरिक भय व डर के साये में जी रहा है। आए दिन गैंगस्टर द्वारा व्यापारियों, पुलिसकर्मियों और अब तो साधु संतों को भी हत्या कर मौत के घाट उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 4 दिन पहले ही सोनीपत में कानून के रखवाले 2 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। इससे पहले साल 2018 में भी मुख्यमंत्री के खुद के विधानसभा क्षेत्र करनाल में गोविंद धाम मंदिर में भी एक महंत व एक पुजारी की हत्या कर दी गई थी। अब कैथल के गांव सांगन में श्रृंगी ऋषि आश्रम के महंत रामभज की हत्या ये दर्शाती है कि हरियाणा में गुंडागर्दी, दहशतगर्दी व भय का माहौल चरम सीमा पर है। सरकार के संरक्षण में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर महंत रामभज के भोग के समय तक भाजपा सरकार आरोपियों को नही पकड़ती तो कैथल में ग्रामवासियों के साथ मिलकर साधु संतों का समागम कर सचिवालय को घेरने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed