फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   death of corona infected woman

कोरोना संक्रमित महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
death of corona infected woman
जिले में कोरोना का महज एक केस बच गया है। कोरोना समाप्ति की ओर है। तभी हम जिले को कोरोना से मुक्त कर सकते हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 11 हजार 232 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 884 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.33 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में अब सिर्फ 1 कोरोना का एक्टिव होम आइसोलशन में है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें मेडिकल किट व आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं ताकि जल्द से जल्द मरीज का स्वास्थ्य ठीक हो सके और जिला कोरोना मुक्त हो सके। होम आइसोलेशन में रह रहे 9505 व्यक्तियों में से 9504 ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना से बुधवार को 1 महिला की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिला में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले मेें अब तक 6 लाख 34 हजार 894 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिनमें से 4 लाख 97 हजार 648 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 1 लाख 37 हजार 246 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। बुधवार को 22हजार 482 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टॉक के तौर पर कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशील्ड 35990 तथा कोवॉक्सीन 12190 उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed