फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   death of a corona infected

एक कोरोना संक्रमित की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
death of a corona infected
death of a corona infected - फोटो : Kaithal
जिले में वीरवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, जबकि एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हा गई। अब महज 2 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव बचे हैं। कोरोना खात्मे की ओर जरूर है। लेकिन इससे सावधान रहना जरूरी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार वीरवार को कोई भी नया केस सामने नहीं आया है। अब जिले में कोरोना के 2 एक्टिव केस बचे हैं। वीरवार को कोरोना से 63 वर्षीय कैथल निवासी पुरुष की मृत्यु हुई है, जिसका इलाज जिला के नागरिक अस्पताल में चल रहा था। अब तक कुल 11 हजार 214 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 867 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.5 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3 प्रतिशत है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 2 कोरोना के एक्टिव केस बचे हैं। वीरवार को 1 कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने कोरोना को मात दी है तथा 2 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले मेें अभी तक 3 लाख 99 हजार 563 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 3 लाख 22 हजार 758 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 76 हजार 805 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। वीरवार को 2791 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिले में स्टॉक में 10670 कोरोना रोधी टीके उपलब्ध हैं, जिनमें 7210 कोविशील्ड तथा 3460 कोवॉक्सीन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed