फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Deal with the problems of the common people on priority

Kaithal News: आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाएं

Sat, 30 Nov 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Deal with the problems of the common people on priority
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कई गई समाधान शिविरों की मॉनिटरिंग के बाद लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को डीसी प्रीति ने अधीनस्थों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाधान शिविररें आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा।

डीसी प्रीति ने सभी अधिकारी समाधान शिविर को गंभीरता से लें। शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुनें और उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें, क्योंकि मुख्यमंत्री स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हर रोज सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय कैथल व उप-मंडल स्तर पर समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं।
विज्ञापन


डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे स्वयं समाधान शिविर में मौजूद रहे और यदि वे किसी कारणवश नहीं आ पा रहे हैं तो डीसी कार्यालय को सूचित करें और विभाग से अपने अधीनस्थ अधिकारी को समाधान शिविर में भेजना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन समस्याओं का समाधान लोकल स्तर पर संभव है, उन्हें तय समय अवधि में निपटान करें और अगर कोई समस्या चंडीगढ़ से संबंधित हैं, उन्हें हाइलाइट करके मुख्यालय भेजें ताकि इन समस्याओं का समाधान भी जल्द किया जा सके। समाधान शिविर की दैनिक रिपोर्ट समय पर भिजवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे सभी गांव में मुनियादी करवाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक समाधान शिविर की जानकारी पहुंचे। डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की एक अच्छी पहल है। आमजन को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान प्रदान करना ही शिविर का मुख्य उद्देश्य है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, आदित्य भारद्वाज, डीएमसी सुशील कुमार, एसडीएम अजय सिंह, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआईओ दीपक खुराना, डीएसपी बीरभान, ईओ कुलदीप मलिक के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


महज एक शिकायत निपटी

कैथल लघु सचिवालय में 11 शिकायतें दर्ज हुई, इनमें से एक का मौके पर ही समाधान हो गया। गुहला उपमंडल कार्यालय में छह शिकायतें आई, जिनका मौके पर समाधान किया गया। कलायत उपमंडल पर कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed