{"_id":"62362f3a0c8d29044e0694ab","slug":"dead-body-of-a-person-found-in-the-pond-injury-marks-found-on-the-body-kaithal-news-knl1022824140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला व्यक्ति का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला व्यक्ति का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
विज्ञापन
पूंडरी। फाग के दिन गांव कोटड़ा के तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। बाद में मृतक की पहचान गांव भाणा निवासी सुरेश (43) के रूप में हुई। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने इस संबंध में तीन व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
पूंडरी थाने में पुलिस को दी शिकायत में भाणा निवासी सुमन ने बताया कि उसका 43 वर्षीय भाई सुरेश अविवाहित था और गांव में ही रहता था। सुरेश गांव के ही जसविंद्र की गाड़ी पर ड्राइवर था। जसविंद्र ने कुछ महीने पहले उसके भाई पर 60 हजार रुपये चोरी करने के आरोप लगाए थे। इसको लेकर उसके साथ मारपीट भी की गई। महिला ने बताया कि 15 दिन पहले जसविंद्र ने गांव में स्थित उनके घर में ताला लगा दिया था। घर पर कब्जा होने की बात सुनकर वह 17 मार्च को घर आई तो उसे सुरेश वहां नहीं मिला। घर पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद शाम के समय आरोपी जसविंद्र, रोहित और मनीष उसके घर आए।
उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें सुरेश कहीं मिल गया तो वे उसे होलिका में दहन कर देंगे। इस धमकी के बाद आरोपियों ने सुरेश को पकड़कर उसकी पिटाई की और अपने साथ ले गए थे। रातभर सुरेश का कहीं पता नहीं चला। 18 मार्च को उसके भाई का शव गांव कोटड़ा के तालाब में पड़ा हुआ मिला। जहां पहुंचकर उसने देखा तो उसके भाई के शरीर पर चोटों के काफी निशान थे। आरोप लगाया कि जसविंद्र सिंह, रोहित व मनीष ने उसके भाई की हत्या कर सुबूत मिटाने के लिए उसके शव को तालाब में फेंका है।
विज्ञापन
पूंडरी एसएचओ शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने सुमन की शिकायत पर तीन लोगों जसविंद्र, रोहित व मनीष के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।