{"_id":"66874cd4c17d3d4b9e027504","slug":"dc-warned-cable-operators-kaithal-news-c-18-1-knl1004-424059-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: केबल संचालकों को डीसी ने चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: केबल संचालकों को डीसी ने चेताया
Fri, 05 Jul 2024 07:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में डीसी प्रशांत पंवार ने जिला स्तरीय केबल टीवी नेटवर्क निगरानी समिति की बैठक ली और संबंधित कमेटी के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि लोकल केबल नेटवर्क द्वारा केबल टीवी नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम 1995 की सभी हिदायतों का पालन सुनिश्चित करें। इस कार्य में यदि कोई केबल संचालक कोताही करता है तो नियमानुसार उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि आगामी होने वाली बैठक केबल संचालकों को आमंत्रित किया जाए। नगर परिषद, नगर पालिकाओं में केबल टीवी नेटवर्क से संबंधित फीस जमा करवाने बारे पूर्ण जानकारी एकत्रित की जाए। यदि कोई केबल संचालक फीस नहीं जमा करवा रहा है तो संबंधित नगर परिषद व नगर पालिका के अधिकारी केबल संचालक को नोटिस जारी करें।
डीसी प्रशांत पंवार ने कहा किकेबल से संबंधित सीएम विडों पर आई शिकायतों का जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित किया जाए। फास्ट वे केबल नेटवर्क की ओर से जिला में केबल की क्वालिटी में सुधार करवाने के निर्देश जारी किए और इस बारे पत्राचार के माध्यम से सूचित करें, ताकि वे केबल की क्वालिटी में नियमानुसार सुधार कर सकें।
विज्ञापन
इस मौके पर डीआईपीआरओ आत्मा राम कसाना, प्रिंसिपल डॉ. आरती गर्ग, पुलिस अधीक्षक प्रतिनिधि अमरजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार नवीन मल्होत्रा, मिकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।