फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   dc, 147 project, anouncment, kaithal

गांव में मिलेंगी अब 147 तरह की सरकारी सेवाएं

Wed, 02 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 02 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
dc, 147 project, anouncment, kaithal
डीसी ने किया 32 नई सेवाओं का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अब रजिस्ट्री से पहले समय निर्धारित करने के लिए लोगों को लघु सचिवालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेेंगे। गांव के कॉमन सर्विस सेंटर से लोग रजिस्ट्री के लिए समय निर्धारित करवा सकेंगे। हरियाणा गठन के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्वर्ण जयंती वर्ष के शुभारंभ अवसर पर इस तरह की करीब 32 नई सेवाओं का शुभारंभ किया गया है। जिसके लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेेंगे। डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने लघु सचिवालय से इन सेवाओं की शुरुआत की।
विज्ञापन


कॉमन सर्विस सेंटरों पर मिलने वाली सेवाओं की संख्या बढ़कर हुई 147
कॉमन सर्विस सेंटरों पर पहले से ही काफी संख्या में योजनाओं की शुरुआत की गई है। जिसमें कुल 115 कई तरह के प्रमाण पत्र व बिल भरने जैसी सेवाएं मिल रही हैं। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 147 हो गई है। जिले में कुल 272 गांवों में से 161 गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर खुल चुके हैं।
विज्ञापन


32 नई सेवाओं का किया शुभारंभ
32 नई शुरू की गई ई-सेवाओं में जलसा, जलूस, शोभा यात्रा, छठ पूजा, शादी व पब्लिक मीटिंग करने की अनुमति, फन-फेयर, सर्कस, मैजिक शो की अनुमति, खेल करवाने की अनुमति, लाउड स्पीकर की अनुमति, संसदीय, विधानसभा व अन्य चुनावों के दौरान वाहनों की अनुमति, प्रॉपर्टी डीलर लाइसेंस व लाईसेंस रिन्यू करवाना, डोगरा सर्टिफिकेट, मैरेज रजिस्ट्रेशन, डीड नामांकन करवाने के लिए समय, बिल्डिंग प्लान के लिए आवेदन, फायर फाइटिंग स्कीम, फायर एनओसी, वाटर कनेक्शन, सीवरेज कनेक्शन जैसी सेवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बिचौलियों से मिलेगा छुटकारा
जो व्यक्ति कंप्यूटर जानता है वह घर बैठे ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले सकता है। वहीं अनपढ़ व्यक्ति अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर ई-सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए बिचौलियों के पास नहीं जाना पड़ेगा, जिससे लोगों के काफी पैसों की बचत होगी। अब वे सीधा ई-सेवा केंद्र व कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से निर्धारित समय में अपना कार्य करवा सकते हैं। तहसीलों में एक-एक पटवारी की नियुक्ति की है, जो आम जनता द्वारा डीड राइटिंग के कार्य में सहयोग करेंगे तथा उच्चाधिकारियों द्वारा इसकी जांच की जाएगी।

शहर के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर : डीसी
डीसी रविप्रकाश गुप्ता ने सेवाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब सरकारी सेवाओं के लिए ग्रामीणों को शहर आने की आवश्यकता नहीं होगी और इन कार्यों के लिए न ही अपने रोजमर्रा के काम व मजदूरी छोड़ने की जरूरत  होगी। सरकार द्वारा जिला के 161 गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर खोले गए हैं, जिनका ग्रामीण लोगों को अपने ही क्षेत्र में काफी लाभ उठा सकते हैं। इन ई-सेवाओं का लाभ आम जनता के लिए उन्हीं के स्थानों पर दिया जा रहा है।


शहरी और ग्रामीण लोगों को मिलेगा लाभ
जिला सूचना अधिकारी दीपक खुराना ने बताया कि जिला में 161 कॉमन सर्विस सेंटर चलाए जा रहे हैं, जिन पर काम सुचारू रूप से चल रहा है। अब 32 सेवाओं का उपायुक्त द्वारा शुभारंभ किया गया है, जिससे शहरी व ग्रामीण लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed