{"_id":"65f8972bb8c587531b0a7c56","slug":"dav-students-dominate-quiz-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-350780-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में छाए डीएवी की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में छाए डीएवी की छात्राएं
Tue, 19 Mar 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका चीका के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर आयोजित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र गोयल ने बताया कि इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय कैथल में आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज चीका की एमकॉम द्वितीय वर्ष की छात्राएं खुशबू और निशा रानी ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसमें कॉलेज के 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 18 को ई सर्टिफिकेट प्रदान किए गए है। प्रो. गोयल ने छात्राओं की इस उपलब्धि का श्रेय वाणिज्य विभाग की प्रो. पूर्णिमा व प्रो. वैशाली को दिया है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अवतार सिंह भीखन ने इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्राओं व वाणिज्य विभाग के सभी प्राध्यापकों को बधाई दी है।