फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAV schools are providing culture based education: Meena

डीएवी स्कूल दे रहे संस्कृति पर आधारित शिक्षा : मीना

Tue, 18 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
DAV schools are providing culture based education: Meena
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। डीएवी पब्लिक स्कूल सीवन में स्वामी दयानंद जन्मोत्सव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को विद्यालय में छात्रों ने मंत्रोच्चार प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रधानाचार्या डॉ. मीना मेहता ने कहा कि डीएवी संस्था भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों पर आधारित शिक्षा प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने स्वामी दयानंद को याद करते हुए कहा कि स्वामी दयानंद ने आर्य समाज के रूप में हम एक बहुत बड़ी विरासत दी है उसे हमें संभाल कर रखना होगा। कहा कि स्वामी दयानंद एक ऐसा देश चाहते थे जिसमें सभी लोग मिलकर रहें। जहां पर कोई भी छोटा बड़ा ना हो तभी हमारा देश एक सोने की चिड़िया कहलाएगा। आर्य समाज हमेशा ही छात्रों के चरित्र निर्माण एवं उनकी बुद्धि क्षमता को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्यरत रहता है। इसमें डीएवी स्कूल अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


भागीदारी सुनिश्चित करे : शर्मा

सीवन। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन के आठवीं कक्षा के छात्रों रजत व अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता पर दोनों को स्कूल में सम्मानित किया गया। स्टेट अवार्डी प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा ने अन्य बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता का डर छोड़कर भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। जीत-हार उन्हीं की होती है जो कुछ करने में विश्वास रखते हैं। इस सफलता के लिए उन्होंने छात्रों के विज्ञान अध्यापक कपिल को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed