{"_id":"67759aa70e4bdfa0a604ee0f","slug":"dav-kho-kho-team-won-gold-medal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-551724-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डीएवी खो-खो टीम ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डीएवी खो-खो टीम ने जीता स्वर्ण पदक
Thu, 02 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। डीएवी पब्लिक स्कूल सीवन की छात्राओं की खो-खो की टीम ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता कांगथली में आयोजित की गई थी।
स्कूल पहुंचने पर टीम की छात्राओं में शामिल आरजू, अनमोल, रवनीत, सीरत और स्नेहा को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डाॅ. मीना मेहता ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेलने से शरीर निरोग व फुर्तीला बनता है। जिस प्रकार से शिक्षा हमारे जीवन के लिए आवश्यक है उसी प्रकार से खेल भी हमारे जीवन के लिए आवश्यक हैं। यदि हम खेलों को अपने जीवन में अपना लेते हैं तो हमारा मानसिक व शारीरिक विकास होता है।
उन्होंने छात्राओं को बधाई दी और सफलता की कामना की। इस अवसर पर स्टाफ उपस्थित रहा।