फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAV College Pehowa 1st in Choreography

Kaithal News: कोरियोग्राफी में डीएवी कॉलेज पिहोवा प्रथम

Tue, 22 Oct 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
DAV College Pehowa 1st in Choreography
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को प्रदेश के लगभग 48 कॉलेजों से 44 टीमों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में हिस्सा लिया। कोरियोग्राफी विधा में डीएवी कॉलेज पिहोवा की टीम को प्रथम स्थान मिला। प्रतिभागियों के हुनर पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

कार्यक्रम के पहले दिन में लगभग 17 विधाओं कोरियोग्राफी, लूर नृत्य, पॉप सांग हरियाणवी, मिमिक्री, ग्रुप डांस, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, वेस्ट्रन सांग्स, इंडियन ऑर्केस्ट्रा, ऑन स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, मेंहदी, ऑन स्पॉट फोटोग्राफी, संस्कृत शब्दपांडित्य व प्रश्नोतरी प्रतियोगिता करवाई गई। मुख्यातिथि पुलिस कप्तान राजेश कालिया रहे। कॉलेज प्रबंधक समिति एवं आरवीएस के प्रधान अश्विनी शोरेवाला, आरवीएस के उप प्रधान श्यामलाल बंसल, गवर्निंग बॉडी के उप प्रधान महेश कुमार मंगल, आरवीएस व सचिव पंकज बंसल, आरवीएस कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी व प्राचार्य संजय गोयल ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पुलिस कप्तान राजेश कालिया ने कहा कि विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन में खूब परिश्रम करना चाहिए ताकि वे अपने जीवन के उद्देश्यों को पूरा कर सकें व अपने माता-पिता का नाम समाज में रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विधाओं में भी भाग लेना चाहिए। ऐसा करने से उसके जीवन में रचनात्मकता बढ़ती है व उसके चरित्र का संपूर्ण विकास होता है।
विज्ञापन


कॉलेज में आयोजित प्रथम दिवसीय कार्यक्रम के परिणामों में कोरियोग्राफी विधा में डीएवी कॉलेज पिहोवा ने प्रथम व एमएन कॉलेज शाहबाद मारकंडा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरकेएसडी कॉलेज प्रथम व चौधरी ईश्वर सिंह कन्या कॉलेज पूंडरी द्वितीय रहे। लूर नृत्य में चौधरी ईश्वर सिंह कन्या कॉलेज पूंडरी प्रथम व आरकेएसडी कॉलेज द्वितीय रहे। थिएटर में आर्य कन्या कॉलेज शाहबाद मारकंडा प्रथम व आरकेएसडी कॉलेज कैथल द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलो डांस में चौधरी ईश्वर सिंह कन्या कॉलेज पूंडरी प्रथम व राजकीय कन्या कॉलेज कलायत द्वितीय रहे। क्लासिकल एकल में आरकेएसडी कॉलेज ने प्रथम व दयानंद कॉलेज कुरुक्षेत्र ने द्वितीय स्थान पाया। क्लासिकल वोकल एकल में आरकेएसडी कॉलेज प्रथम और दयानंद कॉलेज कुरुक्षेत्र द्वितीय रहे। लाइट वोकल इंडियन में दयानंद कॉलेज कुरुक्षेत्र प्रथम व आरकेएसडी कॉलेज द्वितीय रहे।


ऑन स्पॉट पेंटिंग में आईजी कॉलेज प्रथम व आर्य कन्या कॉलेज शाहबाद दूसरे स्थान पर रहे। पोस्टर में आईजी कॉलेज प्रथम व बीपीआर कॉलेज कुरुक्षेत्र द्वितीय रहे। रंगोली में आर्य कन्या कॉलेज शाहबाद ने प्रथम व आईजी कॉलेज कैथल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed