फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAV Chika students showed their talent

Kaithal News: डीएवी चीका के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 08 Aug 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
DAV Chika students showed their talent
33 गुहला-चीका। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले डीएवी कॉलेज चीका क - फोटो : पेयजल पाइप लाइन डालने के दौरान हुई घटना के बाद लगी भीड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज, चीका के विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा किया है।

कॉलेज की शारीरिक शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापक नीलम देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई को श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर) के शेर-ए-कश्मीर इंडोर कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र स्माइल शर्मा ने 100 किलोग्राम भार वर्ग में पावरलिफ्टिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बीए प्रथम वर्ष के छात्र अभी कुमार ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में बेंच प्रेस में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इसके बाद 3 अगस्त को मोगा (पंजाब) में आयोजित एक अन्य राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग व बेंच प्रेस प्रतियोगिता में भी दोनों छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अभी कुमार ने पुनः प्रथम स्थान, जबकि स्माइल शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिससे उनकी लगन और निरंतर अभ्यास की झलक साफ़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धियां न केवल महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed