फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Daughters won two gold, four bronze medals in boxing

बॉक्सिंग में बेटियों ने जीते दो स्वर्ण, चार कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Daughters won two gold, four bronze medals in boxing
56-कैथल। बॉक्सिंग खिलाड़ी अपने स्वर्ण पदक के साथ। - फोटो : Kaithal
कैथल। बेंगलुरु में हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में कैथल की पांच बेटियों ने मुक्केबाजी में दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक हुई।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी नेहा ने 81 प्लस में स्वर्ण पदक, पूनम ने 57 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, निकिता ने 52 किलो भार वर्ग में कांस्य, लाशु यादव ने 70 किलो भार वर्ग में कांस्य, मनप्रीत ने 81 किलो भार वर्ग में कांस्य व राहुल ढांड ने 60 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ी बहुत ही मेहनती और होनहार हैं। सभी मुक्केबाज पहले भी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

कैथल में पहुंचने पर सभी खिलाडिय़ों का स्वागत समारोह किया जाएगा। सभी खिलाडिय़ों को बॉक्सिंग कोच, राजेंद्र कुमार, विक्रम ढुल, गुरमीत सिंह, खेल विभाग के डायरेक्टर पंकज नैन, डिप्टी डॉयरेक्टर कविता, डीएसओ सुधा भसीन, डीसी प्रदीप दहिया, पीटीआई सुनील, महेंद्र, रणधीर ढांडा, संदीप, डॉ. भीम राव आंबेडकर ट्रस्ट के प्रधान अनिल ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed