फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Daughter saw her sacrificial father in the form of a statue

Kaithal News: प्रतिमा के रूप में बलिदानी पिता को बेटी ने देखा

Wed, 23 Apr 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 23 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Daughter saw her sacrificial father in the form of a statue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। भारत-पाक युद्ध 1965 में डोगराई (पाकिस्तान) पर विजय दिलाने वाले जाट रेजिमेंट की तृतीय बटालियन के बलिदानी सिपाही रामचंद्र की प्रतिमा का अनावरण 60 साल बाद किया गया। कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम के प्रांगण में हुआ। आयोजन जिला परिषद कैथल और पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के प्रयासों से संभव हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद की पुत्री राजबाला मौजूद रहीं। वह पिता की बलिदान के समय मात्र छह माह की थीं। उन्होंने यहां पर पहली बार अपने पिता की प्रतिमा देखी। जिला परिषद की ओर से पार्षद अमरजीत कसान, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि व लोक गायक पूर्व सैनिक फौजी कर्मवीर, पार्षद प्रतिनिधि भरत सिंह हरसौला, गांव की सरपंच सीता देवी, नरेश कुमार, स्कूल प्रिंसिपल रमेश कैन्दल, परिवार की ओर से पूर्व सरपंच अजमेर सिंह, राजबीर सिंह, गांव के पूर्व सरपंच, पूर्व पार्षद और अन्य गणमान्य लोगों ने प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ और बच्चों ने पूरा सहयोग दिया। बच्चों ने शहीद पर कविताएं सुनाईं। लोक गायक फौजी कर्मवीर के देशभक्ति गीतों ने सभी को भावुक किया। गर्मी के बावजूद सैंकड़ों छात्र-छात्राएं, गांव की महिलाएं और आसपास के गांवों से आए लोग समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने 21-22 सितंबर 1965 की रात की लड़ाई का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि उस रात जाट रेजिमेंट की तीसरी बटालियन के पांच अफसर, एक जेसीओ और 76 जवानों ने शहादत दी थी। उन्हीं में से एक थे सिपाही रामचंद्र। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर को बलिदान दिवस के रूप में स्कूल में मनाया जाए, ताकि बच्चों में देशभक्ति की भावना बनी रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि 27 अप्रैल को बीएसएफ के शहीद सीटी भीम सिंह की प्रतिमा का अनावरण रसीना में किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सैनिक लेफ्टिनेंट मेघ सिंह राणा, सार्जेंट लाजपत राय, हवलदार अभे सिंह, सूबेदार बलबीर सिंह, सुबेदार मेजर रामफल चहल,


सूबेदार मेजर खजान सिंह, हवलदार सतबीर सिंह, दफेदार राम, सीपीओ राजबीर भाना, दावेदार सतपाल, दफेदार राजाराम कसान, राम शर्मा, हवलदार रामफल कुंडू सहित गांव व आसपास के क्षेत्र के पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed