फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAP fertilizer will have to be sold at old prices only

पुरानी कीमतों पर ही बेचनी होगी डीएपी खाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
DAP fertilizer will have to be sold at old prices only
जिले में धान की रोपाई सहित अन्य फसलों के लिए आवश्यक डीएपी खाद विक्रेताओं को पुरानी कीमतों पर ही बेचनी होगी। यदि कोई विक्रेता ज्यादा कीमतों पर खाद बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ये निर्देश डीसी सुजान सिंह यादव ने दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीएपी खाद के मूल्यों में बढ़ोतरी के मद्देनजर सभी खाद विक्रेताओं को सरकार की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि जिनके पास स्टॉक में पुराने रेट का डीएपी खाद उपलब्ध है, वे पुरानी दरों पर ही उसे किसानों को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें तथा साथ ही इसका बिल भी क्रेता किसान को जारी करें। उन्होंने जिला के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी उर्वरक डीलरों की डीएपी खाद का स्टॉक रजिस्टर ऑडिट करेंगे तथा स्टॉक की तिथि अनुसार स्टेटमेंट तैयार करके कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी कृषि अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने मुख्यालय क्षेत्र में सभी किसानों को इस बारे अवगत करवाएं। यदि कोई खाद विक्रेता किसान को पुराने रेट का डीएपी मंहगे रेट में देता है और किसान को बगैर बिल के खाद बेचता है तो उस खाद विक्रेता के खिलाफ एफसीओ 1985 के तहत प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द किया जाए।
विज्ञापन

डीडीए डॉ. कर्मचंद ने किसानों से अपील की है कि वे खाद खरीदें तो पीओएस मशीन पर अपनी खरीद को सुनिश्चित करते हुए खरीद का बिल अवश्य लें। अगर कोई खाद विक्रेता खाद का उचित बिल ना दें तो कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कैथल के गुण नियंत्रक निरीक्षक के नंबर 01746-235756, 94167-63366, कैथल उपमंडल कृषि अधिकारी के नंबर 94166-49922, चीका के उपमण्डल कृषि अधिकारी के नंबर 94160-84781 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed