फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dangers of misuse of social media highlighted

Kaithal News: सोशल मीडिया के दुरुपयोग के खतरे बताए गए

Wed, 29 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dangers of misuse of social media highlighted
कैथल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में साइबर थाना प्रभारी शुभ्रांशु ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट हमारी जरूरत बन चुके हैं, लेकिन इनका गलत उपयोग गंभीर परिणाम दे सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने समझाया कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बातचीत करना, निजी जानकारी साझा करना या किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना बेहद खतरनाक हो सकता है। साइबर अपराधी फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवाओं को ठगी, ब्लैकमेलिंग या अन्य आपराधिक गतिविधियों में फंसा सकते हैं। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति को व्यक्तिगत फोटो, वीडियो या बैंक संबंधी जानकारी न भेजें। एसएचओ शुभ्रांशु ने विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभावों के बारे में भी सचेत किया। संवाद
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि लगातार मोबाइल पर समय बिताने से एकाग्रता में कमी, आंखों की कमजोरी और नींद की समस्या बढ़ती जा रही है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर पोर्टल की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी साइबर ठगी या अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed