{"_id":"675350664702c2fe6203ceba","slug":"dalisha-got-success-in-cbse-boxing-kaithal-news-c-18-1-knl1004-534555-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीबीएसई मुक्केबाजी में दलिशा को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीबीएसई मुक्केबाजी में दलिशा को मिली सफलता
Sat, 07 Dec 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
कैथल। दिल्ली के छतरसाल स्टेडियम में हुई सीबीएसई राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में छोटूराम इंडोर स्टेडियम की खिलाड़ी दलिशा ने बढिय़ा खेल प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। कोच अमरजीत ने बताया कि दो से चार दिसंबर को दिल्ली के दिल्ली के छतरसाल स्टेडियम में सीबीएसई राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें छोटूराम इंडोर स्टेडियम की खिलाड़ी दलिशा ने 46 से 48 किलोभार वर्ग में खेलते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा को हराया था। बाद में फाइनल मुकाबले में हिमाचल के खिलाड़ी को विजेता मुक्का जड़ कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। विजेता खिलाड़ी दलिशा की जीत की खुशी में अन्य खिलाडि़यों व कोच ने उसे बधाई दी। संवाद
विज्ञापन