फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

भारी पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन से अर्धनिर्मित शिव मंदिर को हटावाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
d
चीका ट्रक यूनियन में भगवान शिव-पार्वती व नंदी की मूर्ति स्थापित करके बनाए जा रहे अर्ध निर्मित मंदिर को प्रशासन ने शुक्रवार रात को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गिरा दिया। जिसकी यूनियन से कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन

ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह ने कहा कि मंदिर मेें स्थापित भगवान की मूर्तियों को प्रशासन द्वारा न केवल जबरन उठाया गया, बल्कि मूर्तियां घसीटी गई और धर्म की बेेअदबी की गई। लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से यूनियन पटियाला रोड पर चल रही है। जहां पर सैकड़ों परिवारों का गुजारा चलता है। उन्होंने कहा कि ट्रक यूनियन में पहले गुरुद्वारा बना हुआ है, वहीं पीर का स्थान भी बना हुआ है। अंदर एक कमरे में पहले मंदिर भी बना हुआ था, जिसे अब दफ्तर के साथ ही नया मंदिर बनाते हुए वहां मूर्ति स्थापना की गई थी, क्योंकि यूनियन में हर धर्म का बराबर आदर किया जाता है। प्रधान धर्मपाल ने बताया कि प्रशासन द्वारा कुछ दिन पूर्व मौखिक आदेश जारी करते हुए मंदिर निर्माण आगे न किए जाने को लेकर कहा गया था। इसके बाद मंदिर का निर्माण कार्य तुरंत बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जिस तरह से बल पूर्वक यह कार्रवाई की गई है, वे इसकी निंदा करते हैं।
विज्ञापन

यह जमीन सरकार की है। सरकार द्वारा इसे खाली करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मूर्तियों को बड़े ही अदब से उठाया गया है और किसी भी तरह की बेअदबी नही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, तहसीलदार
प्रशासन द्वारा पुलिस को जारी दिशा निर्देशों की पालना की गई है। भीड़ द्वारा पुलिस के जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया, लेकिन फिर भी पुलिस ने कोई सख्त रुख नहीं अपनाया।
किशोरी लाल, डीएसपी, गुहला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed