फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

पुलिस ने मनाया डे-डोमिनेशन अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
d
पुलिस ने डे डोमिनेशन अभियान के तहत बुधवार को पुलिस दृश्यता दिवस मनाया। जिसमें जिले भर में अलग-अलग पुलिस थानों में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकाला। सुबह 9 से दोपहर बाद 3 बजे तक लगभग 550 पुलिस कर्मचारी-अधिकारियों द्वारा सड़कों पर पैदल गश्त की गई। साथ ही नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की गई। पुलिस द्वारा नागरिकों को निशुल्क मास्क वितरित किए। 24 मार्च को एसपी लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी डीएसपी द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी व पीसीआर तथा राइडर्स का नेतृत्व करते हुए सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक क्षेत्र में चिह्नित किए गए संवेदनशील बिंदुओं पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। प्रवक्ता ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं तथा आम लोगों विशेषकर कमजोर वर्गों मध्य सुरक्षा की भावना पैदा करने सहित कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना शामिल है। थाना शहर व थाना सिविल लाइन पुलिस के अधिकतम कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा पिहोवा चौक, कमेटी चौक, रेलवे गेट, पुराना बस स्टैंड, भगत सिंह चौक, नागरिक अस्पताल, हनुमान वाटिका के आसपास, मंदिरों, अनाज मंडी तथा मार्केट मेें पैदल गश्त की गई। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान थाना प्रबंधक महिला इंस्पेक्टर नन्हीं देवी की अगुवाई में दुर्गा शक्ति टीम द्वारा स्कूल-कॉलेज, बाजार व स्लम बस्तियों में गश्त करते हुए मनचलों पर नजर रखते हुए कई संदिग्ध युवकों को कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed