फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

संदिग्ध हालात में चली गोली के कारण सिविल अस्पताल में अनुबंध आधार पर लगे डॉक्टर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
d
संदिग्ध हालात में गोली चलने के कारण बुधवार को सिविल अस्पताल में अनुबंध आधार पर लगे एक युवा डॉक्टर की मौत हो गई। जो जिला अस्पताल में निक्कू वार्ड में कार्यरत था। परिजनों को मौत का पता उस समय लगा जब मृतक का भाई पानी की टंकी में पानी देखने के लिए मकान की छत पर गया। घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। गांव पाई निवासी मृतक के परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। डीएसपी रविंद्र सांगवान व पूंडरी थाना एसएचओ निर्मल कुमार फोरेंसिक टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे मृतक के चाचा सतपाल ने बताया कि उसके 27 वर्षीय भतीजे अजय की जिला नागरिक अस्पताल में निक्कू वार्ड में ड्यूटी थी। बुधवार को परिवार के सदस्य अपने-अपने कार्यों में लगे हुए थे। अचानक उसका लड़का टंकी में पानी चेक करने के लिए छत पर चला गया। वहां जाकर देखा तो अजय टंकी के पास मृत पड़ा हुआ था। उसकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। कुछ गोलियां उसके शरीर पर पड़ी हुई थी। गोली लाइसेंसी रिवाल्वर से चली है। उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें भी मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि अजय गांव में ही रहता था। उसके परिवार में उसके माता-पिता के अलावा एक भाई व एक बहन भी हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर की मौत की सूचना पाकर सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश, अस्पताल के अन्य डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।
सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि डॉ. अजय अस्पताल में पिछले तीन वर्ष से अस्पताल में कार्य कर रहा था। दो दिन पहले भी वह ड्यूटी पर था। अस्पताल में मरीजों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रविंद्र सांगवान व पूंडरी थाना एसएचओ निर्मल कुमार ने बताया कि डॉक्टर की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed