फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cyclothon journey will enter from Pabnawa

Kaithal News: पबनावा से साइक्लोथाॅन यात्रा करेगी प्रवेश

Tue, 22 Apr 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cyclothon journey will enter from Pabnawa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर साइक्लोथॉन यात्रा मंगलवार की सुबह जिले में ढांड के पबनावा गांव से प्रवेश करेगी। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा भाजपाइयों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इसका स्वागत करेंगे। जिला प्रशासन ने भी इस यात्रा के संदर्भ में व्यापक तैयारियां की हैं।

कुरुक्षेत्र से जिले के पबनावा में मंगलवार की सुबह साइक्लोथन यात्रा कैथल में प्रवेश करेगी। जिले से हजारों की संख्या में लोग विशेषकर युवा पूरे जोश और उत्साह के साथ साइकिल यात्रा का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही भारी संख्या में लोग इस यात्रा में भाग लेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में साइक्लोथॉन के संबंध में अधिकारियों की बैठक हुई। एडीसी ने अधिकारियों की बैठक में दिशा-निर्देश जारी किए। तय कार्यक्रम के अनुसार, पूंडरी विधायक सतपाल जांबा व भाजपा जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी यात्रा का स्वागत करेंगे। इस आयोजन में जिले के हजारों साइकलिस्ट भाग लेंगे और नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा ढांड, फरल, पूंडरी, मूंदड़ी से होते हुए कैथल शहर स्थित पुलिस लाइन में शाम को पहुंचेगी। इसके बाद 23 अप्रैल को यात्रा पुलिस लाइन से सुबह सात बजे रवाना होगी। जहां से महाराजा मिहिर भोज चौक से होते हुए पिहोवा चौक, पुराना बस अड्डा, जाखौली अड्डा आदि से होते हुए चंदाना, कैलरम, बाता, कलायत व शिमला गांव से जींद जिले में प्रवेश करेगी। जगह जगह पर ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर चल रहे साइकिल यात्रा के प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।

पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यात्रा के रूट प्लान में आने वाले गांवों के सरपंच व अन्य ग्रामीणों भागीदारी सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने खेल विभाग, आईटीआई, शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों व युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करवाएं।

पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था तथा नयातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम करें। स्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित करे कि यात्रा के साथ डॉक्टर सहित एंबुलेंस साथ चलें। जन स्वास्थ्य विभाग पीने के पानी व शौचालय को लेकर व्यवस्था करें। सभी नोडल अधिकारी अपने प्वाइंट पर प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था रखें।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी 23 अप्रैल को सुबह पुलिस लाइन में प्रशिक्षित बालकों से नशा मुक्ति से संबंधित योग क्रियाएं करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है।

गौरतलब है कि गत सात अप्रैल से हिसार से शुरू हुई यह साइक्लोथॉन पूरे राज्य में नशे के खिलाफ युवाओं को जोड़ते हुए एक सामाजिक परिवर्तन की अलख जगा रही है।


इस यात्रा में भाग लेने के लिए सभी आमजन वेबसाइट पर पंजीकरण करवाएं। उन्होंने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त कराने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, डीएसपी वीरभान, डीएसपी गुरविंदर सिंह, जिला कल्याण अधिकारी सीमा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed