{"_id":"681910e470a9619ad1020a86","slug":"cyber-kaithal-news-c-18-1-knl1004-639786-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: साइबर ठगों ने चार से ठगे सवा लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: साइबर ठगों ने चार से ठगे सवा लाख रुपये
Tue, 06 May 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। साइबर ठगों का आमजन के खातों पर साइबर अटैक जारी है। दूसरे दिन भी तीन अलग-अलग थानों में साइबर ठगी के चार मामले सामने आए हैं।
इसमें दो कैथल के सिविल लाइन और एक-एक गुहला व राजौंद थाना में सामने आया है। इन मामलों में करीब सवा लाख रुपये की ऑनलाइन माध्यम से धोखाधड़ी की गई है। सभी मामलों में संबंधित थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैथल के सिविल लाइन थाने में दी गई शिकायत में भगत सिंह काॅलोनी निवासी पंकज ने बताया कि उसका फोन बच्चे के हाथ में था। इस दौरान उसने आईफोन का विज्ञापन देखा।
इसके बाद इसे खरीदने के लिए संपर्क किया जो दो मई फोन के बदले तीन हजार रुपये की मांग की। इसके बाद उसने 1700 रुपये भेजे फिर मैसेज के माध्यम से साइबर ठग ने कहा कि आप और पैसे भेजो। इसके बाद फिर से 1750 रुपये भेजे। इस प्रकार से उसके खाते से 45,652 रुपये का फ्रॉड किया गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुहला थाने में दी गई शिकायत में रामथली गांव निवासी हरपाल सिंह ने बताया कि 30 मार्च 2025 को उसके बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 27,600 रुपये की धोखाधड़ी कर ली है।
हरपाल सिंह ने बताया कि मैंने इसकी शिकायत तुरंत ही साइबर क्राइम विभाग को दे दी थी। इसलिए अज्ञात आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजौंद थाने में दी गई शिकायत में राजौंद निवासी उज्ज्वल ने बताया कि सात मई 2024 को उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 36 हजार 32 रुपये का फ्रॉड हुआ। बताया कि उसके पास वाट्सएप एक क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने के लिए लिंक आया था। लिंक आने के बाद उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आते ही खाते से रुपये कट गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैथल के सिविल लाइन थाने में दी गई शिकायत में रणधीर कॉलोनी कैथल निवासी अर्चना ने बताया कि 25 अप्रैल 2025 उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले कहा कि वह एलआईसी एजेंट बोल रहा है। वह आपके बीमा की 20 हजार रुपये की राशि डाल रहा है। ऐसे में उसने ऑनलाइन फ्रॉड करते हुए ओटीपी के माध्यम से रुपये काट लिए। आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।