{"_id":"67195dc6fdc60be553000b76","slug":"customers-disappear-from-shops-due-to-increased-prices-of-gold-and-silver-kaithal-news-c-18-1-knl1004-505930-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सोने-चांदी के बढ़े दाम दुकानों से ग्राहक नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सोने-चांदी के बढ़े दाम दुकानों से ग्राहक नदारद
Thu, 24 Oct 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। त्योहारों का सीजन चल रहा है और बाजार में रौनक भी बढ़ी हुई है। धनतेरस व दिवाली पर विशेष तौर पर सोने और चांदी की खरीदारी की जाती है परंतु अब सोने व चांदी के भाव इतने अधिक हो गए हैं कि वह आदमी की पहुंचे दूर हो गए हैं।
स समय बाजार में सोने का भाव 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी का भाव एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा पहुंच गया है। ऐसे में जेवर बनाने वाले दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं।
रमेश ज्वैलर के मालिक रमेश वर्मा ने बताया कि पहले लोगों में त्योहारों के सीजन में उत्साह होता था और वह सोने या चांदी के जेवर या सिक्के खरीद कर रखते थे। परंतु अब महंगाई के दौर में घर के खर्च भी पूरे नहीं होते हैं।
विज्ञापन
दूसरा सोना व चांदी के दाम बहुत अधिक बढ़ गए हैं। ऐसे में जेवर के ग्राहक नदारद हैं। इन धातुओं के दामों में इजाफे से दुकानदारी प्रभावित होने की आशंका है।