फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   culture with education

बच्चों में शिक्षा संग संस्कार जरूरी : सीमा

Sun, 21 Jul 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
culture with education
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों से कहा कि सुबह स्कूल में जाते ही गुड मार्निंग की जगह जय हिंद बोलना शुरू करें। उन्होंने कहा कि हम सभी जन्म देने वाली मां और अन्न देने वाली धरती मां का कर्ज कभी नहीं उतार सकते।

कार्यक्रम में विधायक लीला राम व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर विशिष्ट अतिथि रहे। इससे पहले शिक्षा मंत्री व अन्य अतिथिगणों ने स्कूल परिसर में विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने बेहतरीन कार्य करने वाली एसएमसी व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व अध्यापकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की शिक्षा नीति से सरकारी स्कूलों के प्रति आमजन का दिन-प्रतिदिन विश्वास बढ़ रहा है। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में करीब 25 लाख से अधिक विद्यार्थियों को संस्कारमय शिक्षा देकर उनका सर्वांगीण विकास किया जा रहा है, ताकि भविष्य में वे हर क्षेत्र में कामयाब हो सके। गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने में अध्यापकों के साथ-साथ स्कूलों में बनी स्कूल प्रबंधन समिति यानि एसएमसी भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार देना भी बहुत जरूरी है। बच्चों में संस्कार होंगे तो उनके अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना भी प्रबल होगी। विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम के तहत सभी जिलों में जाकर एसएमसी के सदस्यों से सीधा संवाद किया जा रहा है और शिक्षा की गुणवत्ता और सुधार लाने के लिए उनसे सुझाव मांगे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के करीब 92 स्कूलों की पुरानी हो चुकी बिल्डिंगों का जीर्णोद्धार किया जाएगा, वहीं करीब 500 अध्यापकों को प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

त्रिखा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याणार्थ निरंतर अनेकों योजनाएं लागू कर रही हैं, जिसका लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने सभी एसएमसी से आह्वान किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य करें। इस मौके पर उन्होंने एसएमसी सदस्यों से सीधा संवाद करके उनसे सुझाव मांगे। विधायक लीला राम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं। हाल ही में शिक्षा मंत्री की ओर से चलाए गई विशेष मुहिम के तहत प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं कांफ्रेंस कार्यक्रम एक अनूठी पहल है। इन कार्यक्रमों से शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम आएंगे। शिक्षा क्षेत्र में उन्नति होगी तो विद्यार्थी हर क्षेत्र में आगे आएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बेटियों के लिए हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज खोले हैं, वहीं प्रत्येक जिले में संस्कृति मॉडल स्कूल खोलकर विद्यार्थियों को बेहत्तर शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा जिला के गांव सेरधा में निजी कॉलेज अमरनाथ भगत जय राम कन्या महाविद्यालय को अपने अधीन ले लिया है। इस क्षेत्र की विद्यार्थियों को और अधिक सुविधा मिलेगी। इस मौके पर विधायक ने शिक्षा मंत्री से कहा कि सजूमा, क्योड़क व पाड़ला के स्कूलों के विकास के लिए धन मांगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में गीता भवन के नजदीक लड़कियों का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भवन बहुत पुराना हो चुका है, इसके नवनिर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये मंजूर हैं, जिसे जल्द जारी करवाया जाए।

इस मौके पर घुमंतू जाति जन जाति प्रकोष्ठ के संयोजक एवं पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज, रमेश चहल, संजीव कांगड़ा, सुरजीत सैनी, लोकेंद्र मानस, रामकुमार नैन, कुशलपाल सैन, जयदीप रंगा, जोगिंद्र धीमान मौजूद रहे।

विद्यार्थी बने निपुण रिपोर्टर, शिक्षा मंत्री से किए सवाल
कार्यक्रम में निपुण रिपोर्टर बने विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री से सवाल किए। शिक्षा मंत्री ने जवाब भी बखूबी दिए। चौथी के छात्र देवव्रत शर्मा रिपोर्टर, पल्लवी कैमरामैन, शिक्षक रामफल बने। ये विद्यार्थी राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्यौदा के थे। विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री से प्रश्न कर कहा, निपुण रिपोर्टर कैथल में आपका स्वागत करता है। हरियाणा सरकार सरकारी स्कूलों की प्रगति के लिए क्या कदम उठा रही है? बच्चों की शिक्षा के लिए कैथल के सभी प्राइमरी स्कूलों को डिजिटल बोर्ड कब तक मिल जाएंगे? बच्चों व शिक्षकों के लिए आप क्या संदेश देना चाहेंगी? निपुण के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभाग क्या-क्या कदम उठा रहा है? निपुण के लक्ष्य कहां तक प्राप्त कर लिए है? बच्चों व शिक्षकों के लिए आप क्या संदेश देना चाहेंगे? इस पर जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा में क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर रही है। इसके तहत छात्राओं को सुविधाएं देने के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई गई हैं। इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इसलिए अब हरियाणा में विद्यार्थी पूरे देश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed