फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   cultural programme, talent hunt, students perform, kaithal

बहारो फूल बरसाओ मेरा महबूब...

Fri, 23 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 23 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
cultural programme, talent hunt, students perform, kaithal
विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति से जीता दिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजकीय कॉलेज में प्रतिभा खोज का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों रंगारंगा कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर धमाल मचाया। विद्यार्थियों ने डांस व गायन प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी गीतों पर अपनी प्रतिभा के खूब रंग बिखेरे। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रिंसिपल डा. ऋषिपाल बेदी द्वारा विद्या व ज्ञान की देवी मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में प्रतिभा होती है और इस प्रकार के आयोजन उनकी प्रतिभा को उभारने और मंच पर लाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर डा. नमिता ढाका ने कहा कि युवाओं को अपने जोश के साथ-साथ अपने अंदर के कलाकार को बाहर निकालने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए अधिक से अधिक सांस्कृतिक और रंगमंच के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। गैप आइटम के रूप में महाविद्यालय के छात्रों के साथ साथ प्राध्यापकों ने भी चुटकले, गाने और रागनी द्वारा दर्शकों की खूब वाहा-वाही लूटी। प्रो. सुभाष शर्मा के द्वारा हरियाणवी रागनी तथा प्रो. सुरेश दुग्गल मेरा रंग दे बसंती चोला और प्रो. रोजी गुप्ता के द्वारा गाए गीत ने सभी को मोह लिया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने मेरे महबूब कयामत होगी..., बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है..., ऐ मेरे प्यारे वतन..., मेरे वतन के लोगो..., मेरा रंग दे बसंती चोला आदि गानों पर मनलुभावन प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मिमिक्री और चुटकलों द्वारा भी प्रतिभागियों ने दर्शकों को लोटपोट किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर रोजी गुप्ता, सुरेन्द्र पाल, कृतिका, जसपाल तूर, राधा सिंह रहे। इस अवसर पर प्रो. अनिल ललित, नविन वर्मा, गोपालकृष्ण, मनोज कुमार, राजेंद्र अरोड़ा, सुनीता अरोड़ा, सुशील कुमार, जसपाल मलिक, प्रदीप पौरिया, राकेश कुमार, राजकला, सीमा पाण्डे, उषा शर्मा, मनुज्योति, डा. अभिषेक गोयल, विरेन्द्र सिंह, विरेन्द्र खटकड़, रिमा संधु, भारत छाबडा, सुनील गर्ग , रेणु गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई। मंच संचालन छात्र अक्षय ने किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
गायन में लड़कों में प्रथम गौरव, द्वितीय जोगराज, तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से गुरविंद्र और जयंत रहे। लड़कियों में एक मात्र स्थान रविकांत को मिला। वहीं पर नृत्य में लड़कों में प्रतीक प्रथम, द्वितीय स्थान पर संदीप और तृतीय स्थान पर मनदीप ने बाजी मारी। लड़कियों में प्रथम हरमीत, द्वितीय सविना और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से कामिनी और अलीशा ने स्थान पाया। मिमिक्री में प्रथम सोहन लाल और दूसरे स्थान पर रोहताश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed