{"_id":"57cf0d434f1c1b1c563184e9","slug":"cultural-programme-students-teachers-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब मंच पर छात्राओं के साथ अध्यापिकाओं ने दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब मंच पर छात्राओं के साथ अध्यापिकाओं ने दी प्रस्तुति
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तुति देतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की छात्राओं के साथ अध्यापिकाओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गुड़गांव से प्रदीप चौधरी व उनकी पत्नी पारूल चौधरी ने शिरकत की। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं की छात्राओं ने एक दिन के लिए प्राध्यापिकाओं की भूमिका अदा की। छात्राओं ने सुबह स्कूल शुरू होने से लेकर छुट्टी के समय तक पूरे कार्यभार को संभाला। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम में पंजाबी, हरियाणवीं गीतों पर खूब डांस किया।
प्रबंधक सुनील चौधरी ने बताया ने छात्राओं व प्राध्यापिकाओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं व प्राध्यापिकाओं के रिश्ते मजबूत करते हैं। छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम जरूरी है। प्रिंसिपल मोनिका कौशिक बताया ने प्रबंधक समिति को विश्वास दिलवाया कि विद्यालय की बेटियों को शिखर तक ले जाने में वह किसी प्रकार कमी नहीं आने देगी। इस अवसर पर सचिव संदीप चौधरी, राजवी चौधरी, भूपेन्द्र सिंह, एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान राजेश मौजूद रहे।