फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   cultural programme, students perform, songs, kaithal

दिल दिया है जान भी देंगे ऐ-वतन तेरे लिए

Sun, 14 Aug 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 14 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
cultural programme, students perform, songs, kaithal
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल चीका में 70वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित जश्न-ऐ-आजादी देशभक्ति से रंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस कार्यक्रम में डा. रमेश लाल मैनेजर डीएवी स्कूल चीका ने बतौर मुख्यातिथि व प्रिंसिपल हरप्रीत कौर एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूपेन्द्र सिंह लेक्चरार, शमशेर सिंह लेक्चरार ने विशेष तौर पर शिरकत करके कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान स्कूल इंटर हाउस सोलो सांग, सोलो डांस मुकाबलों में बच्चों ने दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए, ऐसा देश है मेरा, हम हिन्दुस्तानी, मिल जुलकर हम रहते हम भारत वासी की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इसके बाद स्कूल की गिद्दा व भंगड़े की टीम ने दिलकश पेशकश देकर अभिभावकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में प्राइमरी विंग के बच्चों द्वारा नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों की फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बच्चों ने भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद से लेकर रानी झांसी व अन्य सपूतों को याद करवाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डा. रमेश लाल ने कहा कि देशभर में 70वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है, यह देश व हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हमें इतने वर्षों बाद शहीदों के खून व संघर्षों से मिली आजादी के उस असल अर्थ को कभी नहीं भूलाना चाहिए। ढांडा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य, इनकों बचपन से ही देशप्रेम का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान इंटर हाऊस सोलो सांग मुकाबले में स्वामी विवेकानंद हाउस से रितु ने प्रथम स्थान, विरजानंद हाउस के श्याम कुमार ने द्वितीय व स्वामी दयानंद हाउस की मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस प्रतियोगिता में महात्मा हंसराज हाउस से हिमांशी ने प्रथम स्थान, स्वामी विरजानंद हाउस से निशिता ने द्वितीय स्थान व स्वामी विवेकानंद हाउस से रूबल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों के फैंसी ड्रेस मुकाबले में कक्षा तीसरी से पांचवी तक के बच्चों में क्रमश: सावया, स्पर्शी नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को मुख्यातिथि डा. रमेश लाल व प्रिंसिपल हरप्रीत कौर, प्रिंसिपल पूनम सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed