फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   cultural programme, kaithal, haryana

‘मुंडा रंग दा भी पक्का हौवे कोई ना, पर चिटे तो परहेज चाहिदा’

Sun, 18 Sep 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Sun, 18 Sep 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
cultural programme, kaithal, haryana
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
कैथल। आरकेएसडी बीएड कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. कमलेश संधू ने किया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्राओं ने हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी गीतों पर जमकर धमाल मचाया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा दी गई पंजाबी गीत- ‘मुंड़ा रंग दा भी पका हौवे कोई ना पर चिटे तो परेहज चाहिदा’ पर दर्शक जमकर झूमे। प्रतिभा खोज के तहत विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रदर्शन, नृत्य प्रतियोगिता एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. कमलेश संधु ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थी अपने अंदर छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाला प्रत्येक विद्यार्थी विजेता होता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राजीव शर्मा द्वारा प्रस्तुत विवाह संस्कारों पर आधारिक कार्यक्रम ने खूब वाहवाही लूटी। वहीं कॉलेज की प्रिंसिपल ने गांवों में शादी समारोह पर गाए जाने वाले गीतों का खूब व्याख्यान किया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र ढुल, डॉ. दलविंद्र कुमार, विनोद शर्मा, राकेश शर्मा, राजकुमार, डॉ. बिजेंद्र ढांडा, शशि बाला, पल्लवी, मोनिका, डॉ. अल्का, रुचि सिंगला, किरण गर्ग, सुदेश सैनी, प्रवीन, विजय मित्तल, मुकेश, संजीव, डॉ. राजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस प्रकार रहे परिणाम
कविता प्रतियोगिता में रीना प्रथम, दीक्षा द्वितीय व बबलू ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, बबलू द्वितीय व विनय ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर प्रदर्शन में सैबी प्रथम, अंतरा द्वितीय व पूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। नृत्य प्रतियोगिता में नरेश प्रथम, योगिता व सर्वजीत द्वितीय और अंतरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। गायन प्रतियोगिता में योगिता प्रथम, अनु द्वितीय व रैना ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed