{"_id":"66e6044fe37d29b73a0bbe54","slug":"cultural-activities-build-personality-tanwar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-475685-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्तित्व का निर्माण करती है : तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्तित्व का निर्माण करती है : तंवर
Sun, 15 Sep 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं संस्कृति विभाग के निर्देशाें पर डीएवी कॉलेज पूंडरी मे एक सप्ताह से चल रही प्रतिभा खोज प्रतियोगिता गायन व नृत्य प्रतियोगिता करवाई। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. सुभाष तंवर ने कहा कि विद्यार्थियों ने कम समय में सर्वोत्तम प्रस्तुति दी है। मेहनत का फल मीठा होता है। सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्तित्व का निर्माण करती है और हमारी लोक संस्कृति को सुरक्षित भी रखती हैं।
इससे पूर्व सांस्कृतिक विभाग के संयोजक डॉ. विश्वजीत सिंह ने बताया कि भाषण, कविता, क्विज, पेटिंग, गायन व नृत्य आदि सभी स्पर्धाओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. सुभाष तंवर ने विजेता छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए। डॉ. पुष्पा रानी, चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी स्वदेश कुमार तथा जसबीर सिंह डीएवी स्कूल पूंडरी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रो. परमिंद्र कौर ने नृत्य और गायन स्पर्धाओं का सफल संयोजन एवं मंच संचालन किया।
नृत्य प्रतियोगिता में साक्षी देवी, खुशी व मनप्रीत प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में अगरजीत, नैनसी तथा कोमल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। समूह नृत्य गिद्धा की रंगारंग प्रस्तुति नैनसी, खुशी, साक्षी, माफी, नेहा, सुरभी, भारती तथा स्वाति छात्राओं की ओर की गई। इस अवसर पर शिक्षक व गैर-शिक्षक स्टॉफ उपस्थित रहा। संवाद