{"_id":"62e82b3c1dc997113d4cbac7","slug":"critical-care-center-to-be-built-in-old-hospital-kaithal-news-knl116549595","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने अस्पताल में बनेगा क्रिटिकल केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने अस्पताल में बनेगा क्रिटिकल केयर सेंटर
विज्ञापन
कैथल। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत पुराने अस्पताल में क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जाएगा। इसके निर्माण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक वीना सिंह ने जगह का ब्योरा मांगा है। क्रिटिकल केयर सेंटर में आईसीयू से अधिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके बनने के बाद सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को जल्द इलाज मिलेगा। उन्हें चंडीगढ़ व रोहतक पीजीआई जाने की जरूरत नहीं होगी। विभाग ने पहले इस सेंटर को जिला नागरिक अस्पताल में बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन जगह के अभाव में यह पुराना अस्पताल में बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसके निर्माण को लेकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके बाद विभाग के निदेशालय की तरफ से निर्माण की दिशा में कार्य किया जाएगा।
दूसरे जिले के लोगों को भी मिलेगा लाभ
जिले में हादसे होने के बाद घायलों को तुरंत इलाज नहीं मिल पाता है। उन्हें दूसरे चंडीगढ़, पटियाला या रोहतक में रेफर करना पड़ता है। क्रिटिकल केयर सेंटर बनने के बाद घायल मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा। इस स्थिति में उनके जान बचेगी। किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं होगा। इस सेंटर में अलग से डॉक्टरों की भी नियुक्ति की जाएगी। इसमें एनस्थिजिया, सर्जन और क्रिटिकल केयर सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टर भी नियुक्त किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के भवन निर्माण के नोडल अधिकारी डॉ. विकास धवन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक वीना सिंह के निर्देशों पर जगह को लेकर जानकारी मुख्यालय में भेजी गई है। क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत होना है। अभी फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेजी गई है। इसका बजट भी बाद में जारी किया जाएगा।