फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   young man consumed poison Frightened by fight at wedding in Kaithal

कैथल में शादी में हुई मारपीट: घबराए युवक ने खाया जहर, घटना CCTV कैमरे में कैद

Thu, 02 Mar 2023 11:23 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 02 Mar 2023 11:23 AM IST
सार

कैथल में शादी में हुई मारपीट से आहत युवक ने जहर खा लिया। मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी बीरभान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ओमपाल, सतपाल, भीरा, मोनी व सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
young man consumed poison Frightened by fight at wedding in Kaithal
युवक से मारपीट का सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल में शादी में हुई मारपीट से घबराए शास्त्री नगर निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। युवक का कैथल शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज
सिविल लाइन थाना को दी शिकायत में शास्त्री नगर निवासी शीला ने बताया कि 22 फरवरी को उसके पड़ोसी करतार प्रजापत का लडक़ा की शादी थी। उसका बेटा अजय कुमार शादी में गया हुआ था। शाम 10 बजे वह शादी में डीजी देखने लग गया। वहां पर काफी लोग नाच रहे थे। तभी वहां पर शिव कॉलोनी निवासी ओमपाल, सतपाल, भीरा, मोनी सहित  अज्ञात लड़के उसके बेटे के साथ गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन


उसका लड़का वहां से घर पर चलने लगा तो सभी युवक उसके लड़के के पीछे भाग लिया उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके लडक़ें को जान से मारने की धमकी दी। इस वजह से उसके लडक़ा ज्यादा घबरा गया और इनकी प्रताडऩा से तंग आकर जहीरा पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 24 फरवरी को कैथल के एक निजी अस्पताल में  ले आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी बीरभान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ओमपाल, सतपाल, भीरा, मोनी व सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed