फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   women, theft, arrested, police, kaithal

महिला चोर गिरोह की 13 चोर चढ़ी पुलिस के हत्थे

Mon, 15 May 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Mon, 15 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
women, theft, arrested, police, kaithal
महिला चोर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 पूंडरी पुलिस को रविवार को उस समय सफलता मिली जब एक बड़ा महिला चोर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रविवार दोपहर करीब दो बजे पूंडरी रोड पर स्थित दुआ ट्रेडिंग कंपनी में तीन-चार महिलाएं कंपनी के मालिक रमेश दुआ से भीख मांगने पहुंची।
विज्ञापन


दो से तीन महिलाएं बच्चे की भूख का वास्ता देकर रोटी के पैसे देने की मांग करने लगी और उन्हें बातों में उलझाने का प्रयास किया। तब तक उसी गिरोह की अन्य महिलाएं दुकान के नजदीक ही बने गोदाम में घुस गई और वहां से सामान चोरी करने लग गई। अचानक दुकान मालिक की नजर सीसीटीवी स्क्रीन पर गई तो उन्हें गोदाम में कुछ हलचल नजर आई। उन्होंने तुरंत अपने दो नौकरों को गोदाम की ओर भेजा तो गोदाम के बाहर पहरा दे रही महिलाएं उनसे उलझ पड़ी। झगड़ा सुनकर आस-पास के दुकानदार भी एकत्रित हो गए। जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल प्रधान योगेश उप्पल, हरीशलाल, सतपाल चुग, भगवानदास व पप्पू प्रधान समेत कई व्यापारी भी मौके पर पहुंचे। दुकान मालिक को तुरंत सारा माजरा समझ में आ गया। उन्होंने तुरंत चौकी प्रभारी केहर सिंह को फोन कर दिया। पांच मिनट बाद ही पीसीआर वहां पहुंच गई और दुकानदारों के सहयोग से पकड़ी गई तेरह औरतों को पुलिस चौकी ले आई। तब तक इन महिलाओं ने चोरी किए सामान को भी ठिकाने लगा दिया था।
विज्ञापन


चौकी पर प्रभारी ने इन महिलाओं से पूछताछ की तो महिलाओं ने खुद को गत्ता व कबाड़ बीनने वाला बताया। जब महिला पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो एक महिला ने सच्चाई उगल दी। पुलिस उसको साथ लेकर  छिपाकर रखी जगह से चोरी का सारा सामान करीब 28 लीटर वनस्पति घी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस चोरी की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व महिला चोरों के कबूलनामे के बाद कार्रवाई करने में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed