{"_id":"64eef0604e992bb11c079455","slug":"two-female-accused-arrested-in-murder-of-young-man-in-simla-in-kaithal-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: सिमला में युवक की हत्या मामले में दो महिला आरोपी गिरफ्तार, ये था पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: सिमला में युवक की हत्या मामले में दो महिला आरोपी गिरफ्तार, ये था पूरा मामला
Wed, 30 Aug 2023 01:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:01 PM IST
सार
कैथल पुलिस को शिकायत अनुसार 22 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे एक सफेद गाड़ी में तीन व्यक्ति उनके पशु बाड़े में आए व करीब दो घंटे बाद वापस चले गए। सुबह करीब छह बजे वह उसके भाई साहिल के साथ बाड़े में गए तो उसका भाई संजय बरामदे में फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कैथल के गांव सिमला में युवक की हत्या करके शव को पंखे पर लटकाने के मामले में पुलिस ने महिला आरोपी दाहिना जिला रेवाडी निवासी महक व उरलाना कलां जिला पानीपत निवासी मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी कलायत सज्जन कुमार बताया कि शिमला गांव निवासी सुमित की शिकायत अनुसार उसके बड़े भाई संजय की शादी 28 अगस्त 2022 को खेड़ी लांबा गांव निवासी रिनु के साथ हुई थी।
विज्ञापन
शादी के बाद उसकी भाभी विदेश जाने बारे कहने लगी परंतु उसके परिवार वाले उसको विदेश नहीं भेजना चाहते थे। 18 अगस्त को वह घर से कैथल सैंटर बारे कह कर चली गई। उसके बाद संजय के ससुर का संजय के पास फोन आया कि रिनु को घर से क्यों निकाल दिया, रिनु कलायत बैठी है। संजय ने कहा कि मैं कलायत आ रहा हुं। उसके बाद संजय को उसको लांबा खेड़ी ले गया। उसके पिता ने संजय द्वारा रिनु को छह महीने से पीटने का इल्जाम लगाया। उसके बाद उनकी पंचायत लांबा खेड़ी में हुई। रिनु ने वापस शिमला आने से मना कर दिया और वह दबाव डालकर तलाक लेना चाहती है और पैसो की मांग कर रही है।
विज्ञापन
यह था पूरा मामला
शिकायत अनुसार 22 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे एक सफेद गाड़ी में तीन व्यक्ति उनके पशु बाड़े में आए व करीब दो घंटे बाद वापस चले गए। सुबह करीब छह बजे वह उसके भाई साहिल के साथ बाड़े में गए तो उसका भाई संजय बरामदे में फंदे पर लटकता मिला। शिकायत अनुसार उनका शक था कि उसके भाई की हत्या करके शव को पंखे से लटकाया गया है। इस बारे में थाना कलायत में मामला दर्ज था। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त दोनों महिला आरोपी अन्य गिरफ्तार किए जा चुके आरोपियों के साथ थी। दोनों महिला आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दी हैं।
विज्ञापन