{"_id":"57ab6fc54f1c1bf05dee532f","slug":"students-fight-school-gate-two-partys-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की छुट्टी के बाद भिड़े छात्रों के दो गुट, खूब चले लात और मुक्के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल की छुट्टी के बाद भिड़े छात्रों के दो गुट, खूब चले लात और मुक्के
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर दो बार हुआ झगड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टी के बाद दोपहर करीब दो बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों में जमकर झगड़ा हुआ। करीब आधे घंटे तक चले छात्रों के झगड़े की पुलिस प्रशासन को भनक तक नहीं लगी।
स्कूल में हुई आपसी कहासुनी के बाद छात्रों का एक गुट दर्जनों छात्र लेकर सनातन धर्म मंदिर गेट के सामने खड़ा हो गया। कुछ ही देर में छात्रों का दूसरा गुट भी वहां पहुंच गया। दोनों में झगड़ा हो गया। सैकड़ों छात्रों के सड़कों पर खड़ा होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। कुछ लोगों ने छात्रों को पुलिस आने की सूचना दी। पुलिस की सूचना पाकर विद्यार्थी इधर-उधर भागने लगे। लेकिन मंदिर के बाहर आते ही छात्रों को पुलिस नहीं दिखी तो दोनों गुट फिर से एक दूसरे पर लात-मुक्के बरसाने लगे। छात्रों के झगड़े को देखते हुए शहरवासी सिटी थाने में झगड़े की सूचना लेकर पहुंचे। झगड़े के करीब आधे घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची तो छात्र मौके से फरार हो गए। झगड़े के कारण शहर मेन बाजार से आने वाले लोग सहमे रहे।
शहर थाना एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि छात्रों का झगड़ा उनके संज्ञान में नहीं है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय कन्या स्कूल की छुट्टी के समय पीसीआर को लगाया जाएगा।