फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   roAD, PULIC, HOLD, CALL

सड़क पर लगे डर तो पुलिस को करें कॉल

Thu, 09 Feb 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल Updated Thu, 09 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
roAD, PULIC, HOLD, CALL
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। चडीगढ़ की तर्ज पर शहर पुलिस ने शहरवासियों के लिए एक नई सेवा का शुरूआत की है। रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक शहर की सड़क पर कोई महिला, लड़की, बच्चा या वृद्ध अगर अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और उसको घर जाना है तो वह पुलिस 100 नंबर, शहर थाना एसएचओ व पुलिस थाना के नंबर पर फोन करके सहायता मांग सकता है। पीसीआर उसे घर तक छोड़कर आएगी।

शहर पुलिस के इन नंबरों पर मिलेगी मदद
रात को 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक जरूरतमंद महिलाएं, युवती, बच्चा व वृद्ध 100 नंबर, शहर थाना एसएचओ 9053052110 व 01746 230934 नंबर पर फोन कर सकते हैं। इन नंबरों पर फोन करने के बाद पुलिस की पीसीआर या राइडर मौके पर पहुंचकर सहायता देंगे और घर तक छोड़कर आएंगे।
विज्ञापन


शहर की बेटियों की बढ़ेगी सुरक्षा
कॉलेज की छात्रा मोनिका, सर्वजीत, करूणा, दीपिका, अनिशा, पूजा, सपना ने बताया कि यह पुलिस का बहुत ही सराहनीय फैसला है। कई बार रात के समय बाहर से आने के बाद बस स्टैंड से कोई साधन नहीं मिलता है। जिसके कारण बस स्टैंड से घर तक आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में पुलिस की सुरक्षा सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस का कर्तव्य है कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा करे। पहले भी वह कई बार 10 बजे के बाद महिला व बुजुर्ग लोगों को पीसीआर में उनके घर छोड़कर आए हैं। ऐसे में अगर किसी को रात के समय पुलिस की सुरक्षा की आवश्यकता है तो उसकी मदद के लिए पुलिस 24 घंटे तैैयार है। महिला, युवती, बच्चा, वृद्ध रात 10 बजे से लेकर 6 बजे तक मदद ले सकता है। शहर थाना क्षेत्र में पांच पीसीआर व 11 राइडर पूरी रात गश्त करते हैं।


एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा देना पुलिस की जिम्मेवारी है। अगर रात को महिला व बुजुर्ग को घर तक पहुंचने के लिए मदद चाहिए तो पुलिस की ड्यूटी है कि उसको घर तक छोड़कर  आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed