{"_id":"58a73f1c4f1c1b921ad84ddc","slug":"road-accident-sub-inspector-die-railway-inspector-police-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायरमेंट से 11 दिन पहले काल की गाल में समाया सब इंस्पेक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायरमेंट से 11 दिन पहले काल की गाल में समाया सब इंस्पेक्टर
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
एसपी खुद आए सड़क पर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सचिवालय के सामने सड़क दुर्घटना में रेलवे पुलिस में कार्यरत सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर की 28 फरवरी को रिटायरमेंट थी। उसकी ड्यूटी अंबाला में थी। दो माह से वह छुट्टी पर चल रहा था। हादसे के तुरंत बाद एसपी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं हादसे के कारण परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी अनुसार सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार निवासी नेहरू गार्डन कालोनी कैथल किसी कार्य से सचिवालय के सामने आया था। जैसे ही वह सचिवालय के सामने सड़क पार कर रहा था कि पीछे आ रहे एक ट्रक के साथ उनकी टक्कर हो गई और ट्रक का टायर उसके शरीर के ऊपर से निकल गया। जिस कारण मौके पर ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत उसे ऑटो में सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने सब इंस्पेक्टर की मौत की पुष्टि कर दी। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उधर, हादसे के तुरंत बाद एसपी सुमेर प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद एसएचओ सिविल लाइन को फोन करके घटनास्थल पर बुलाया और कार्रवाई के आदेश दिए। इसके करीब 15 मिनट बाद ही एसएचओ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना एसएचओ रामचंद्र ने बताया कि पुलिस ने रेलवे पुलिस में कार्यरत सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के बेटे महिंद्र की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
28 फरवरी को थी सब इंस्पेक्टर की रिटायरमेंट
मृतक सुरेश कुमार अंबाला रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में तैनात था। वह मूल रूप से रोहेड़ा गांव का निवासी था। वह काफी दिनों से छुट्टी पर चल रहा था। 11 दिन बाद 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होना था। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं हादसे की खबर मिलते ही कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी जिला अस्पताल में पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
घायल की मदद के लिए नहीं रुके ऑटो चालक
मौके पर मौजूद सुभाष निवासी डिफेंस कॉलोनी, गुरबचन व सोनू निवासी गांव ग्योंग जब घायल सब-इंस्पेक्टर को अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहे थे। वहां से एक के बाद एक गुजरे 3 खाली ऑटो चालकों ने अस्पताल चलने से साफ इंकार कर दिया और अपने ऑटो को आगे दौड़ा लिया। इसके बाद आए एक ऑटो चालक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को अस्पताल ले जाने के लिए तैयार हो गया। तीनों युवकों ने अन्य लोगों की सहायता से उसे ऑटो में बैठाया और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।