{"_id":"64dc78fb8c0e67b2f3055883","slug":"killed-young-man-in-kaithal-and-hid-the-body-in-jowar-field-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: युवक की हत्या कर शव ज्वार के खेत में छुपाया, मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: युवक की हत्या कर शव ज्वार के खेत में छुपाया, मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 16 Aug 2023 12:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 16 Aug 2023 12:51 PM IST
सार
कैथल में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दो आरोपियों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी और शव को साथ लगते ज्वार के खेत में छुपा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैथल के मस्तगढ़ से चक्कू लदाना रोड पर दो आरोपियों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। किसी को हत्या के बारे में पता न चले, इसलिए उसके शव को साथ लगते ज्वार के खेत में छुपा दिया। परिजनों की ओर से काफी तलाश के बाद युवक के शव के बारे में पता चला और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
परिडया जिला साहरसा बिहार हाल लदाना चक्कू निवासी रणजीत ने गुहला थाना में शिकायत दी कि वह मजदूरी करता है। उसका 30 वर्षीय लडक़ा जयकांत कुमार व सुरेश शर्मा और पंकज शर्मा गांव हरचंदपुरा जिला पटियाला पंजाब में जमीदार के पास नौकरी करते हैं। 14 अगस्त को सुरेश शर्मा व पंकज शर्मा एक मोटरसाइकिल पर उसके घर आए और जयकांत को आवाज देकर कहा कि चलो काम पर जाना है उसका लडक़ा सुरेश शर्मा व पंकज शर्मा के साथ उनकी मोटरसाइकिल पर बैठकर चला गया।
विज्ञापन
15 अगस्त को सुबह नौ बजे तक लडक़ा घर पर वापस नहीं आया और जयकांत के पास फोन किया तो फोन बंद मिला। फिर उन्होंने पंकज व सुरेश के पास फोन किया तो सुरेश ने बताया कि उन्होंने तो रात को ही उसे घर के पास उतार दिया था। वे उन पर शक कर जयकांत को ढुंढने लगे। उसके दूसरे लडक़े मनीकांत कुमार ने सुरेश शर्मा को कहा कि वह उसके साथ चलकर वह जगह दिखाए, जहां उसने जयकांत को छोड़ा था।
विज्ञापन
कुछ समय बाद सुरेश शर्मा व मनीकांत कुमार वापस घर पर आए। सुरेश शर्मा ने बताया कि उनका मस्तगढ़ से चक्कु लदाना रोड पर एक्सीडेंट हो गया था और उसी जगह सुरेश शर्मा उनको ले गया। वहां पहुंचने पर सुरेश शर्मा मौके से भाग गया। उन्हें शक हुआ और उस जगह पर तलाश शुरू की। तलाश के दौरान खेत में खड़ी ज्वार में जयकांत कुमार मृत अवस्था में मिला। शिकायतकर्ता ने कहा कि पंकज शर्मा व सुरेश शर्मा ने मिलकर जयकांत की हत्या करके उसके शव को ज्वार में छुपा दिया था। अनुसंधान अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।