फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Woman's body found, possibility of murder after gang rape

Kaithal: महिला का शव मिला, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, छह आरोपियों के खिलाफ किया केस दर्ज

Tue, 30 Jan 2024 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 11:45 PM IST
सार

बहन की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, आरोपियों की तलाश हो रही है। 

विज्ञापन
Kaithal: Woman's body found, possibility of murder after gang rape
rape demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैथल शहर के उद्योग मार्ग पर एक 30 वर्षीय महिला से छह आरोपियों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगलवार की सुबह कॉलोनी में लोगों ने महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। अब मृतक की बहन ने छह आरोपियों पर महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक महिला की बहन ने बताया कि सोमवार की रात उसकी 30 वर्षीय बहन अपने पांच माह के बच्चे संग घर पर सोई हुई थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। सुबह पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि उनके पड़ोस में रहने वाली उनकी बहन का शव उद्योग मार्ग पर मिला है। वे तुरंत मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के साथ उसका आना जाना था। आशंका जताई कि छह आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसके बहन की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

दूसरी ओर महिला का शव मिलने से कॉलोनी में सनसनी फैल गई। इसके बाद सिविल लाइन व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके पर ही नमूने एकत्रित किए। महिला के हाथ में एक नाम भी लिखा हुआ था। उसके कुछ कपड़े भी उतरे हुए थे। एक पैर से पाजेब भी गायब थी।

मौके पर पहुंची फाॅरेंसिक व साइबर एक्सपर्ट टीम ने अनुमान लगाया कि महिला की मौत गला दबाने से की गई है। आशंका जताई गई कि उसकी हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। महिला यहां सुनसान पड़े कमरे में कब, किसके साथ पहुंची और उसकी किसने हत्या की यह जांच का विषय है।

महिला हो चुका था तलाक
मृतक महिला की बहन के अनुसार, उसकी बहन का करीब दो साल पहले ही तलाक हो चुका है। इसके बाद से वह अपने बच्चे संग पति से अलग रह रही थी। वह मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों को पाल रही थी। वह रात को किस समय लापता हुई, उस समय का किसी भी पड़ोसी को पता नहीं लग पाया। उन्हें सुबह होने पर पुलिस के माध्यम से महिला की मौत होने की सूचना मिली। उसने बताया कि कुछ लोगों का उसके घर आना जाना है। शंका जताई कि उन्होंने ही दुष्कर्म के बाद हत्या की है।


शहर के उद्योग मार्ग पर एक 30 वर्षीय महिला का शव मिला है। इसके बाद सिविल लाइन थाना की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। इस मामले में मृतक महिला की बहन की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा। - उमेद सिंह, डीएसपी, हेडक्वार्टर, कैथल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed